



जी आर एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवडाड माहनपार मेवार्षिक स्पोर्ट मीट का हुआ शुभारंभ,
संत कबीर नगर 15 दिसंबर 2023 जीआर अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल माहनपार में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का शुभारम्भ किया गया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के संरक्षक श्री घनश्याम तिवारी जी ने मशाल जला कर किया इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य श्री दिलीप मणी त्रिपाठी ने संरक्षक श्री घनश्याम तिवारी जी एवं विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री प्रवीण कुमार त्रिपाठी जी को बैच लगाकर और बुके देकर सम्मानित किया । स्पोर्ट्स मीट के प्रथम दिन ,
दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉट पुट,डिस्कस थ्रो ,खो-खो , कबड्डी, रस्साकशी,बैडमिंटन एवं छोटे बच्चों के विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत में सरस्वती वंदना , मार्च पास्ट ,विद्यालय ध्वजारोहण एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए एवं खिलाडियों द्वारा शपथ ग्रहण किया गया।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट