बाराबंकी
थाना देवा पुलिस द्वारा एक चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के सामान सहित एक अदद तमंचा व कारतूस बरामद

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर, बाराबंकी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देवा प्रमोद कुमार सिंह के दिशा निर्देश में गठित टीम द्वारा आज दिनांक 04.11.2019 को थाना देवा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 463/19 धारा 457/380 भादवि0 से सम्बन्धित अभियुक्त कृष्ण कुमार उर्फ लल्लू लोध पुत्र बालकराम निवासी बगिया खतिबहार थाना देवा, जनपद- बाराबंकी को मुखबिर की सूचना पर सिपहिया मोड़ थाना देवा समय 03.30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के बेसन के 04 अदद बोरी जिसमें परचून के विभिन्न सामान व नकद 150 रुपये (सम्बन्धित मु0अ0सं0 463/19 धारा 457/380 भादवि0) व 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। अभियुक्त के विरुद्ध थाना देवा पर मु.अ.सं. 465/19 धारा 3/25 आमर्स एक्ट पंजीकृत किया गया। उपरोक्त मुकदमें सम्बन्धित बरामदगी के आधार पर धारा 411 भादवि0 की बढोत्तरी की गयी।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
कृष्ण कुमार उर्फ लल्लू लोध पुत्र बालकराम निवासी बगिया खतिबहार थाना देवा, जनपद- बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 04.11.2019 को समय 03.30 बजे सिपहिया मोड़ थाना देवा जनपद बाराबंकी ।
बरामदगी
- 04 अदद बोरी जिसमें परचून के विभिन्न सामान
- नकद 150 रुपये
- 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह थाना देवा, जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 विक्टर जेम्स थाना देवा जनपद बाराबंकी।
- हे.का. रामकुमार यादव थाना देवा जनपद बाराबंकी।