अपने कार्यों के प्रति उदासीन और लापरवाही बरतने के आरोप में वीडियो खलीलाबाद का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का हुआ निर्देश – जिलाधिकारी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर 20 नवम्बर 2023 जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर द्वारा आई०जी०आर० पोर्टल पर अपलोड शिकायती प्रार्थना पत्र का ससमय निस्तारण किये जाने तथा कोई भी प्रकरण डिफाल्टर न होने का स्पष्ट निर्देश दिये जाने के बावजूद खण्ड विकास अधिकारी खलीलाबाद द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन संदर्भ का 02 संदर्भों का निस्तारण न किये जाने के कारण डिफाल्टर पाया गया।
जिलाधिकारी द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र का ससमय निस्तारण न किये जाने को गम्भीरता से लेते हुए राजकीय कार्यों के प्रति उदासीनता रवैया अपनाने के कारण खण्ड विकास अधिकारी खलीलाबाद का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट