👉⭕बीजेपी सांसद रमापति राम त्रिपाठी,पूर्व सांसद स्व शरद त्रिपाठी पुत्र मृगेंद्र त्रिपाठी, व सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने नेता जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दिया श्रद्धांजलि।

संतकबीरनगर : शेरे पूर्वांचल विकास पुरुष पूर्व सांसद स्वर्गीय भालचंद्र यादव के चौथी पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव भगता में आज मनाई गई।इस अवसर पर उनके चाहने वाले लोगों आज भी अपने दिलों में रखने वाले लोगों की तादात उनके इस पुण्यतिथि दिखाई पड़ी।इस अवसर पर दलीय स्थिति से ऊपर उठाते हुए जनपद वर्ग व अन्य जनपद से आए राजनीतिक नेताओं द्वारा स्व नेता जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नाम आंखों से श्रद्धांजलि दी ।
पूर्ण नियोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम स्वर्गीय भालचंद्र यादव के छोटे पुत्र तथा आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रह चुके सुबोध यादव द्वारा अपने गृह निवास खलीलाबाद विकासखंड के अंतर्गत ग्राम भगता में आयोजित किया गया।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी पूर्व भारतीय जनता पार्टी के सांसद रमापति राम त्रिपाठी ,संतकबीरनगर के पूर्व सांसद स्व शरद त्रिपाठी के सुपुत्र मृगेंद्र राम त्रिपाठी भी इस कार्यक्रम में पहुंच कर स्व नेता जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका की नेता जी सरल स्वभाव, मृदभाषा, व्यक्ति थे और लोगो के प्रति जो उनका विचार सेवा भाव था कि आज भी वो हम सब ह्रदय में वास करते हैं। साथ ही साथ कार्यक्रम में पहुंचे विभिन्न पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं द्वारा अपनी नाम आंखों से विकास पुरुष पूर्व सांसद भालचंद्र यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों तथा जीवन कृतियों पर प्रकाश डाला गया। श्रद्धांजलि सभा में दूर दराज से आए हुए राजनेताओं द्वारा उनके जीवन कृतियां के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व सांसद स्वर्गीय बालचंद यादव आज हमारे बीच नहीं है फिर भी हमें ऐसा नहीं महसूस होता कि वह हमारे बीच में नहीं है। कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार यादव के द्वारा किया गया। मंचासीन व्यक्तियों में पूर्व ब्लाक प्रमुख महेश्वर , राम आशीष यादव ,केडी यादव, इंदल यादव, कपिल देव यादव ,सपा नेता अफरोज अहमद, जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अब्दुल कलाम,अंशिका पाण्डेय सहित सैकड़ो सपाई नेतागड मौजूद रहें।
रिपोर्ट: नवनीत श्रीवास्तव, के के मिश्र जनर्लिस्ट