
संत कबीर नगर 29 सितम्बर 29 सितम्बर 2023 जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिलाधिकारीरगण, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों के सम्भाजन के उपरान्त मतदेय स्थलों एवं मतदान केन्द्रों की अद्यतन स्थिति के बारे में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से निर्वाचन कार्य में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि निर्वाचन के पारदर्शिता हेतु मतदान केन्द्रों/मतदेय स्थलों/मतदाता सूची में संशोधन/परिवर्तन आदि से आवश्यक रूप से अवगत कराया जाएगा एवं आवश्यकतानुसार राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठके भी आयोजित की जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश ने सम्भाजन-2024 में विधानसभावार मतदेय स्थल एवं मतदान केन्द्रों की अद्यतन स्थिति के बारे में बताया कि 312-मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में सम्भाजन-2023 में स्थापित मतदान केन्द्र व मतदेय स्थलों की संख्या क्रमशः 364 एवं 492 के सापेक्ष सम्भाजन-2024 में स्थापित मतदान केन्द्रों व मतदेय स्थलों की संख्या 363 वं 493 हो गयी है। इसी प्रकार 313-खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में सम्भाजन-2023 में स्थापित मतदान केन्द्र व मतदेय स्थलों की संख्या क्रमशः 341 एवं 508 के सापेक्ष सम्भाजन-2024 में स्थापित मतदान केन्द्रों व मतदेय स्थलों की संख्या 343 वं 508 हो गयी है। 314-धनघटा(अ0जा0) विधानसभा क्षेत्र में सम्भाजन-2023 में स्थापित मतदान केन्द्र व मतदेय स्थलों की संख्या क्रमशः 317 एवं 434 के सापेक्ष सम्भाजन-2024 में स्थापित मतदान केन्द्रों व मतदेय स्थलों की संख्या 316 वं 436 हो गयी है। इस प्रकार जनपद में सम्भाजन-2024 में कुल 1022 मतदान केन्द्र एवं 1437 मतदेय स्थल बनाये गये है।
बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश द्वारा मतदेय स्थलों के सम्भाजन उपरान्त विवरण को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया।
इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/मंत्री, उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दूबे, उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरूण वर्मा, उप जिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, तहसीलदार सदर जर्नादन, तहसीलदार मेंहदावल, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज आदि उपस्थित रहे।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट