
संत कबीर नगर 22 सितम्बर 2023 जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जनपद संत कबीर नगर का नया गजेटियर तैयार किये जाने के संबंध में शासन के निर्देशानुसार गठित जिला स्तरीय कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार उपस्थित रहे।
बैठक में बताया गया कि शासन के निर्देश के क्रम में जनपद का नया गजेटियर निर्धारित मानक पर तैयार किया जाना है। जिसमें जनपद के एतिहासिक, भगौलिक, संस्कृति भाषा, लोक एवं समाज, प्रशासन, जनसंख्या सहित ए टू जेड जानकारी विभिन्न विभागों, संस्थाओं प्रबुद्ध नागरिकों से प्राप्त करते हुए संकलित किया जाना है।
जिलाधिकारी ने बैठक में जनपद का गजेटियर तैयार किये जाने हेतु निर्धारित मानकों/बिन्दुओं के सापेक्ष डाटा तैयार करने एवं आवश्यकतानुसार नोडल अधिकारी नियुक्त किये जाने के संबंध में निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सम्बंधित नोडल अधिकारी को हिन्दी भाषा में डिजिटल फार्म में इसे तैयार कर जिला समिति के माध्यम से प्रिन्ट कराते हुए राज्य जिला गजेटियर कार्यालय को डिजिटल फार्म में प्रेषित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिला गजेटियर तैयार करने के लिए 11 अघ्यायों में प्रश्नावली तैयारी की गयी है। प्रश्नावली में शामिल बिन्दुओं के आधार पर डाटावेस तैयार किया जाएगा।
इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात केशवनाथ, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक संदीप चौधरी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला कृषि अधिकारी पी0सी0 विश्वकर्मा, एडीएसटीओ रविन्द्र यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चन्द्रशेखर यादव, अधिशाषी अभियन्ता सिचाई लालचन्द, अधिशाषी अभियन्ता पी0डब्लू0डी0, जिला पंचायत राज अधिकारी पी0के0 यादव, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट