👉⭕आदर्श ग्राम पंचायत नेहियाँ खुर्द के विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुँचे पंचायती राज निदेशक योंगेंद्र कटियार।
👉⭕विकास कार्यों को देख हुए संतुष्ट। प्रधान प्रतिनिधि के कार्यो की सराहना।

संतकबीरनगर : उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन के क्रम में पंचायती राज निदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा आज जनपद संतकबीरनगर के ख़लीलाबाद ब्लॉक अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत नेहिया खुर्द का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान पंचायत राज निदेशक योगेंद्र कटियार द्वारा ग्राम पंचायत में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत में बने बहुउद्देशीय पंचायत भवन ,सार्वजनिक शौचालय, प्राथमिक विद्यालय नेहिया खुर्द में कायाकल्प योजना के तहत कराए गए कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक रेशमा यादव से बच्चों की उपस्थिति और प्रवेश से संबंधित पंचायती राज निदेशक द्वारा पूछताछ किया गया जिसका सही सकारात्मक जवाब शिक्षिका द्वारा दी गई ।वहीं बच्चों के मिड डे मील योजना के तहत बनने वाले भोजन तथा रसोई घर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों को पीने के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था निदेशक द्वारा न पाए जाने पर प्रधान को निर्देशित किया गया कि आप जल का संक्षिप्त उपाय करें ।पंचायती राज निदेशक द्वारा ग्राम प्रधान द्वारा अमृत सरोवर ,खेल का मैदान जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए पंचायती राज निदेशक योगेंद्र कटियार द्वारा प्रधान प्रतिनिधि वंश बहादुर सिंह की भूरी भूरी प्रशंसा की गई ।इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी , ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, सफ़ाई कर्मी, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एडीओ पंचायत सुमिरन प्रसाद, ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल सिंह ,विपिन चंद ब्लॉक से संबंधित कर्मचारी आनंद समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: के के मिश्रा, नवनीत श्रीवास्तव