मुख्यअतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार शर्मा रहे मौजूद, फीता काटकर दंगल का किया उद्घाटन

संतकबीरनगर बीते दिवस2जून2023 जिले के चकदाही गांव में विलुप्त हो रही दंगल में स्टेट लेवल के कुश्ती के खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया, वही खिलाड़ियों का मान बढ़ाने के लिए संतकबीरनगर जिले के लोकप्रिय युवा जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने फीता काट कर दंगल कार्यक्रम का शुभारंभ किया, और खिलाड़ियों को फूल माला पहना कर उनका मान बढ़ाया, अजय कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि चकदही गांव में जो दंगल का आयोजन किया जा रहा है वो विलुप्त हो रहे दंगल को पुनः जीवित कर उनकी याद ताज कर रहा है। क्योंकि दंगल अब कुश्ती के रूप में प्रचलित हो गया है। वो मिट्टी के अखाड़ों में नहीं उनकी जगह गद्दों ने ले लिया है। लेकिन माटी का यह खेल हमारे विलुप्त हो रहे दंगल प्रतियोगिता को याद दिलाती है। आज जो दंगल कार्यक्रम मिट्टी के बने अखाड़ों में आयोजित हो रहा है वह पुराने दिनों की याद दिलाते हैं उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के उत्सवर्धन के लिए या खिलाड़ियों के सम्मान के लिए जहां भी उनकी जरूरत पड़ेगी वह हमेशा तैयार रहेंगे।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट