संतकबीरनगर
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 3301 ने दुर्घटना मे घायल व्यक्तियों को पहुंचाया अस्पताल – पीआरवी 3301 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 4624 से कालर ने मार्ग दुर्घटना मे एक दो व्यक्तियों के घायल होने के संबंध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 05 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर पीआरवी कर्मियों द्वारा दुर्घटना मे घायल हुए व्यक्ति को इलाज हेतु जरिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया तथा दुर्घटना के संबंध मे थाना कोतवाली खलीलाबाद को बताया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर दुर्घटना मे घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल भेजवाकर उनकी जान बचाई गयी , जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- आरक्षी रंजीत कुमार, हो0चा0 रिजवान अहमद ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 09 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

• थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 08 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 33 वाहनो से 21100 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 27-10-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 33 वाहनो से 21100 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 27-10-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 05 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 09 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़को से पूछताछ करने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।