संतकबीरनगर
संतकबीरनगर पुलिस द्वारा किए गये सराहनीय कार्यों का विवरण
थाना धनघटा पुलिस द्वारा 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त नाम पता धर्मराज केवट पुत्र रामप्रसाद निवासी नकहा थाना धनघटा जनपद संकतबीरनगर गिरफ्तार कर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 518 / 19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण
उ0नि0 राममिलन यादव प्रभारी पुलिस चौकी पौली थाना धनघटा मय हमराह ।
थाना महुली पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त नाम पता अमित पुत्र राधेश्याम निवासी महुली थाना महुली जनपद संकतबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना महुली पर मु0अ0सं0 370 / 19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
अवैध चाकू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
थाना महुली पुलिस द्वारा अभियुक्त अर्जुन वर्मा पुत्र स्व0 दीनदयाल वर्मा निवासी कस्बा महुली थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को कस्बा महुली से 01 अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार कर थाना महुली पर मु0अ0सं0 371 / 19 धारा 4 / 25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण
हे0का0 फखरुद्दीन, हे0का0 अब्दुल मन्नान ।
पीआरवी 1490 ने दुर्घटना मे घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल
पीआरवी 1490 को थाना धनघटा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 5849 से कालर ने दुर्घटना मे एक व्यक्ति के घायल होने के संबंध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 05 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर पीआरवी कर्मियों द्वारा दुर्घटना मे घायल हुए व्यक्ति को जरिए एम्बुलेंस से प्रा0स्वा0के0 मलौली भेजा गया तथा दुर्घटना के संबंध मे थाना धनघटा को बताया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर दुर्घटना मे घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल भेजवाकर उसकी जान बचाई गयी , जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- मुख्य आरक्षी प्रहलाद प्रसाद, आरक्षी लक्ष्मण सिद्धार्थ, हो0चा0 पंकज मिश्र ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 09 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 05 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 47 वाहनो से 33500 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 26-10-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 47 वाहनो से 33500 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 26-10-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 38 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 85 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़को से पूछताछ करने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।