



संतकबीरनगर 7 मई 2023 :-जिले में नगर निकाय चुनाव का पारा बढ़ता ही जा रहा हैं जहाँ जिले के सबसे चर्चित समाज सेवी डा.उदय प्रताप चतुर्वेदी ने सपा समर्थित प्रत्याशी जगत जयसवाल के पक्ष में अपने जनसम्पर्क का अभियान तेज करते हुए कमान संभाल ली हैजगत के साथ साथ जनता के द्वार पर पहुंचकर उनके पक्ष में मतदान कराने के लिए सहयोग मांगते नजर आ रहे हैं।
जिले की राजनीतिक अखाड़े के सबसे चतुर खिलाड़ी माने जाने वाले सबसे चर्चित समाज सेवी डा.उदय प्रताप चतुर्वेदी का सपा समर्थित प्रत्याशी जगत जयसवाल के पक्ष में उतरने से नगर निकाय की चुनावी रणभूमि में बड़ा बदलाव देखने को मिल मिल रहा है जनता में अपनी एक अच्छी पैठ बना चुके डा.उदय प्रताप चतुर्वेदी का जगत के पक्ष में उतरकर जनता से सहयोग मांगना जगत के लिए शुभ संकेत दिखाई दे रहे हैं। जहाँ उन्होंने जगत के साथ दर्जनों से अधिक गांवों का ताबड़तोड़ जनसम्पर्क करते हुए जनता से सहयोग मांगा। तो वहीं राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो चतुर्वेदी बंधु का जगत जयसवाल के पक्ष में उतरकर जनता से सहयोग मांगना सपा समर्थित प्रत्याशी जगत जयसवाल की जीत लगभग तय हो चुकी हैं तो वहीं विपक्षी खेमे में भी हताशा साफ जाहिर हो रही हैं। तो वहीं जनसंपर्क के दौरान डा.उदय प्रताप चतुर्वेदी ने जनता से नगर पलिका की जनता से क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास के लिए सपा समर्थित प्रत्याशी जगत जयसवाल के पक्ष में आगामी 11 मई को मतदान करने की अपील की। इस दौरान अधिक संख्या में लोग मौजूद रहे।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट