
कानपुर, बिल शून्य करने और सुरक्षित व फिलहाल बंद अर्जन टावर के व्यापारियों के अप्रेल व अगले महीनो के केवल फिक्स चार्ज लेने की मांग की गई , केस्को एम डी ने कहा कि सभी पीड़ित व्यापारियों के मीटर के स्थाई विच्छेदन के लिए 31 मार्च की तारीख का एक अलग से पत्र दे जिससे इन मीटरों का पी डी हो जायेगा,अप्रेल माह के बिल निरस्त किए जाएंगे ,अर्जन टावर के अप्रेल के बिलों में केवल फिक्स चार्ज ही लगेगा , जे के कंपाउंड के लिए मीटर लगवाने के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा के मानकों का एफिडेविड देना होगा, जे के कंपाउंड में मीटर लगाने के लिए पान दरीबा एक्स इ एन श्रीकांत रंगीला से निरीक्षण करने का निर्देश दिया! 30/31 मार्च को कोपरगंज के भीषण अग्निकांड से पीड़ित व्यापारियों के मीटर दि 31 मार्च को परमानेंट डिसकनेक्शन करने व अन्य समस्याओ को लेकर केस्को एम डी सैमुअल पाल से मिलकर बैठक व वार्ता की और एक ज्ञापन भी सौंंपा।
वार्ता में महानगर अध्यक्ष सरदार गुरुजिन्दर सिंह ने कहा कि इस घटना की जानकारी पूरे देश व प्रदेश में है इसलिए मानवीय मूल्यों का ध्यान रखा जाए ।आगे कहा कि सुरक्षित व फिलहाल बंद अर्जन टावर के व्यापारियों के अप्रेल माह व इस टावर के खुलने तक आगामी माह के केवल फिक्स चार्ज ही लिया जाय ।यू पी गारमेंट्स मैनुफैक्चरिंग ट्रेडर्स एसो प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे ने कहा कि भीषण अग्निकांड से अभी भी कई व्यापारी सड़क पर है उनके पास दुकानें नही है इसलिए पीड़ित व्यापारियों के पुनर्वास के दृष्टिकोण से जे के कंपाउंड के बने टावरों में अस्थाई या स्थाई मीटर लगवाया जाय !