
विशिष्ट अतिथि के रूप में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी हुए शामिल।
राजनीतिक उद्देश्य से परे रहकर छात्रों को संगठित और समस्याओं के समाधान पर होगा फोकस।
रांची, झारखंड।

आज पूर्वाहन 11:30 में राजधानी रांची के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में एक नए छात्र संगठन झारखण्ड छात्र दल का शुभारंभ एवं संगठन पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर विश्विद्यालय में नवगठित संगठन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता सह समाजसेवी डॉ.प्रणव कुमार बब्बू ,विशिष्ट अतिथि इंडियन जर्नलिस्ट एसोशिएशसन झारखंड के प्रदेश महामंत्री देवानंद सिन्हा, महिला उपाध्यक्ष मधु सिन्हा, प्रदेश सचिव विजय दत्त पिंटू एवं रांची जिला अध्यक्ष सौरभ रॉय, रोहित साहू प्रशिक्षक कमांडो डिफेंस एकेडमी आदि उपस्थित रहे।
आयोजित इस प्रथम कार्यक्रम में सर्वसम्मति छात्र इकाई का गठन भी किया गया। जिसमें विभिन्न छात्र छात्राओं को दायित्व के साथ पद दिया गया, जिनमें प्रमुख पदाधिकारी हैं अध्यक्ष बबलू महतो, महासचिव कमलेश महतो, प्रभारी ऋषभ कुमार, वरीय उपाध्यक्ष कुमार रंजन,उपाध्यक्ष ज्योतिष महतो,उपाध्यक्ष अमृत मुंडा,उपाध्यक्ष झिलिक साव , सचिव अभय सेठ, सह सचिव प्रणव सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के नाम घोषित किए गए।
कार्यक्रम के अंत में कमलेश महतो ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथिगणों, शिक्षकों एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने नवगठित संगठन के पदाधिकारियों को प्रगतिशील भविष्य की शुभकामनाएं दी।