भाकियू ( लोक शक्ति ) कर्नल अभय सिंह के नेतृत्व में पूर्वांचल के सिद्धार्थनगर में टाप वन पर
सिद्धार्थनगर
ब्युरो रिपोर्ट

भारतीय किसान यूनियन ( लोक शक्ति ) कबीर की आवाज़ के पूर्वांचल सर्वे में जनपद सिद्धार्थनगर में जनहित व किसान हित की समस्याओं को लेकर आवाज़ उठाने में पूर्वांचल के सिद्धार्थनगर जनपद टाप वन पर पाया गया हमारे कबीर की आवाज़ के रिपोर्टर ने बताया कि कर्नल अभय सिंह ( राष्ट्रीय महा मन्त्री ) के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति ) अपने कार्यो से पहचानी जाती है वहीं भारतीय किसान यूनियन पूर्वांचल में कई गुट में बिखरी मिल रही है और सिद्धार्थनगर जनपद में किसान हित और जनहित की समस्याओं को साशन प्रसाशन तक आवाज़ उठाने और पहुँचाने में भारतीय किसान यूनियन ( लोक शक्ति ) कर्नल अभय सिंह ( राष्ट्रीय महा मन्त्री ) भारतीय किसान यूनियन ( लोक शक्ति ) के नेतृत्व में टाप वन पर दिखती नजर आ रही है।
किसान यूनियन (लोक शक्ति) की एक बैठक कैंप कार्यालय डुमरियागंज प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद सादिक किसान की अध्यक्षता में बुलाई गई
दिनांक 2410 2019 को दिन में 12:00 बजे भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) की एक बैठक कैंप कार्यालय डुमरियागंज प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद सादिक किसान की अध्यक्षता में बुलाई गई | इसमें किसानों की समस्याओं पर गंभीर रूप से चर्चा की गई |बैठक को संबोधित करते हुए मोहम्मद सादिक किसान ने भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) की तरफ से मांग किया कि
1- जिस प्रकार से सरकार प्रत्येक माह गरीबों को खाद्यान्न उपलब्ध कराती है उसी प्रकार ठंड के मौसम मे प्रत्येक गरीब परिवार को कंबल उपलब्ध कराएं|
2- किसानों को 0% सब्सिडी पर कृषि ऋण दिलाया जाए|
3- किसानों को ट्रैक्टर ट्राली पंपी सेट आदि पर 90 परसेंट की सब्सिडी दिया जाए|
4- किसानों की बिजली बकाया बिल माफ किया जाए|
5- संपूर्ण किसानों का कर्ज माफ किया जाए|
7- पहले सरकारी गोदामों पर सादा जिंक 2 या ₹3 में दिया जा रहा था जो प्राइवेट कंपनी को बेच दिया गया अब वही जिंक की ₹50 किलो दिया जा रहा है जिसे पहले की तरह सरकारी गोदामों पर फिर से 2 या ₹3 में उपलब्ध कराया जाए|
8 -प्रधान व कोटेदार की मिलीभगत से पैसे लेकर पात्र गृहस्थी में गरीबों को नामों में हेराफेरी किया जा रहा है जिसे जांच कराकर सही पात्र गरीबों को पात्र गृहस्थी का लाभ दिलाया जाए|
9- प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में तमाम पात्र किसानों का नाम फीडिंग की गलती से या किसी कारण बस नहीं मिल रहा है तत्काल सही करा कर इसका लाभ पात्र किसानों को दिलाया जाए।
भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के पदाधिकारियों ने किसान हित की आवाज़ को उठाने के लिए संकल्पित

मोहम्मद सादिक किसान प्रदेश उपाध्यक्ष, लवकुश यादव जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ ,अख्तर मलिक मंडल अध्यक्ष, मोहम्मद हाशिम जिला अध्यक्ष, सिद्धार्थ नगर, शुभ केवल भारती तहसील अध्यक्ष डुमरियागंज, मतीउल्लाह तहसील अध्यक्ष इटवा, रामू मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष इटवा, इकबाल शाह ब्लॉक अध्यक्ष भनवापुर, राम उजागीर मोरिया तहसील उपाध्यक्ष डुमरियागंज, धनाई गोतम ब्लॉक उपाध्यक्ष भनवापुर ,अब्दुल सत्तार तहसील उपाध्यक्ष डुमरिया गंज, अमेरिकन यादव ब्लॉक अध्यक्ष खूनिया, गिरवर प्रसाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिद्धार्थनगर, परशुराम तिवारी जिला उपाध्यक्ष, हमीदुल्लाह मीडिया प्रभारी सिद्धार्थनगर ,मुन्नू पाठक माननीय कर्नल अभय सिंह राष्ट्रीय महामंत्री, शहरी स्टेट सिद्धार्थनगर ।