
रिपोर्ट : -जहीरुद्दीन उर्फ सब्बू सिद्दीकी
बस्ती जनपद के कलवारी थाना क्षेत्र के एहतमाली गांव के पेट्रोल पंप के सिवान में दिनेश यादव पुत्र स्वर्गीय शिव भोला यादव निवासी कलवारी एहतमाली के गेहूं के खेत में रविवार को दोपहर उम्र तकरीबन 12 वर्षीय किशोर का गला सामने से आधा कटा हुआ ग्रामीणों ने देखा आधा कटा हुआ बच्चे का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। किशोर की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।
किशोर का शव जहां मिला है वह पुरा क्षेत्र तटबंध से करीब चार सौ मीटर है। ऐसे में अंदाजा यह भी लगाया जा रहा है कि किशोर को कहीं और से लेकर यहां हत्या की गई है। फिलहाल ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कलवारी पुलिस, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। जहां शव मिला है वहां तक पहुंचने के रास्ते पर पड़ने वाले गांव व कस्बों में जाकर पुलिस जानकारी जुटा रही है। ताकि यह पता चल सके कि किशोर को कब और कैसे यहां तक लाया गया। बच्चे की अज्ञात शव मिलने से स्थानीय पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है स्थानीय पुलिस विवेचना में जुटी हुई है।