बाराबंकी
थाना सफदरगंज पुलिस द्वारा लगभग 01 करोड़ 35 लाख कीमत की 450 ग्राम मारफीन के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, रोकथाम अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सफदरगंज के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 24.10.2019 को समय 08.50 बजे, औरेला थाना सफदरगंज से अभियुक्त अबु हुजैफा पुत्र अब्दुल रसीद ग्राम सैदनपुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से लगभग 01 करोड़ 35 लाख कीमत की 450 ग्राम मारफीन बरामद की गई। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सफदरगंज पर मु0अ0सं0 441/9 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध जनपद बाराबंकी व जनपद लखनऊ में कई आपराधिक मामले पंजीकृत है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
अबु हुजैफा पुत्र अब्दुल रसीद ग्राम सैदनपुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
लगभग 01 करोड़ 35 लाख कीमती 450 ग्राम मारफीन।
गिरफ्तारी का दिनांक व समय
दिनांक 24.10.2019 को समय 08.50 बजे, औरेला थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीम
- संदीप राय प्रभारी निरीक्षक थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
- व0उ0नि0 संतोष कुमार सिंह थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 अमरेन्द्र कुमार यादव थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
- का0 सुबेदार थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।