
कानपुर, दलितों पिछड़ों के मसीहा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कर्नलगंज स्थित करोड़ीमल पार्क में बृजेंद्र स्वरूप सोनकर के नेतृत्व में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सोनकर समाज एवं क्षेत्र के लोगों ने मिलकर जयंती को धूमधाम से मनाया! सोनकर समाज की जनता ने कहा कि समाज सुधारक दलितों के मसीहा के जन्मदिन के अवसर पर शरबत वितरण एवं भीम भोज का आयोजन किया गया बाबा भीमराव अंबेडकर ने दलितों को पिछड़ों को जीने की राह दी! क्षेत्रीय जनता में सुधीर सोनकर पदम चंद्र साहू सुरेंद्र गौतम रामस्वरूप सोनकर डीडी सोनकर बृजेश स्वरूप इंद्रपाल अजय आदि लोग मौजूद रहे!