बाबा साहब ने संविधान की रचना कर दूर किया सामाजिक भेद भाव

कानपुर| बाबा साहब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की 132 वीं जयन्ती पर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने श्रृध्दा सुमन अर्पित किया|इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा की बाबा साहब ने संविधान की रचना कर सामाजिक भेद भाव दूर करने का संदेश देकर भारत में लोकतंत्र की स्थापना करने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है| जिसे भुलाया नहीं जा सकता है|
वीरेन्द्र कुमार ने कहा की समाज के कमजोर वर्गों व महिलाओ के लिये संविधान में डाक्टर भीमराव अम्बेडकर ने बराबरी का दर्जा दिया है| जिससे आपसी भेदभाव मिटाने में बल मिला है| हर व्यक्ति को डाक्टर अम्बेडकर के बताये रास्ते पर चलना चाहिए|आज के कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह, आशीष कुमार, बंगाली शर्मा, अंजली आदि शामिल थे|