युग दृष्टा के रूप में माने जाते हैं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर – मुख्य विकास अधिकारी


संत कबीर नगर
संत कबीर नगर 14 अप्रैल 2023 भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती विकास भवन के सभागार कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा धूमधाम से मनाया गया भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार जी के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया,
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार द्वारा संविधान के रचयिता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन कृतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंबेडकर साहब का जन्म ऐसे समय में हुआ था जब लोग जात पात छुआछूत भेदभाव जैसी कुरीतियो के भंवर जाल में समाज पूरी तरह से जकड गया था, ऐसे समय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म हुआ था , डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने कहा कि शिक्षित बनो सुसंगठित रहे, इतना ही नहीं अंबेडकर साहब अपने समय के युग दृष्टा के रूप में माने जाते हैं आज उनकी सोच और पहचान की बदौलत थी उनके द्वारा बनाए गए संविधान के तहत भारतीय लोकतंत्र का संचालन हो रहा है ,,उसी रास्ते पर चलते हुए भारत जैसे देश को अपना सबिधान प्रदान करते हुए देश को अपने नियम कानून के तहत काम करने के लिए एक विशाल संविधान इनके द्वारा दिया गया आज देश उसी संवैधानिक अधिकार के तहत प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सरकार के तीनों अंग काम करते नजर आ रहे हैं, अंबेडकर जयंती के अवसर पर परियोजना निदेशक तथा उपायुक्त मनरेगा द्वारा अंबेडकर जयंती के अवसर पर उनकी जीवन कृतियों पर विस्तृत चर्चा की गई
उक्त अवसर पर जनपद के सभी खंड विकास अधिकारी वह ग्राम पंचायत अधिकारी सहित विकास भवन से संबंधित सभी अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे,
के के मिश्रा जर्नलिस्ट