संत कबीर नगर10 अप्रैल 2023 ज्वलंत मुद्दों में समस्याओं को लेकर सफाई नेताओं द्वारा भरी गई हूंकार जिलाधिकारी संतकबीरनगर को दिया गया ज्ञापन,
जनपद में तैयार गेहूं की फसल जगह-जगह आग लगने से किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो रही है इसको देखते हुए समाजवादी पार्टी के लोगों द्वारा जिला अध्यक्ष अब्दुल कलाम साहब के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए विभिन्न मुद्दों पर समय कार्रवाई करने के लिए जिला प्रशासन से मांग किया गया है, सपाई नेताओं ने मांग किया है कि जनपद संत कबीर नगर के सभी पुलिस चौकियों पर कम से कम 02 दमकल की गाड़ी उपलब्ध कराई जाए जिससे आग लगने के किसी भी आपात स्थिति में निपटा जा सके और साथ ही साथ यह भी मांग किया गया है कि जिस भी किसान की फसल जली है उनको किसान बीमा योजना और अन्य शासकीय व्यवस्थाओं से बिना भ्रष्टाचार के सही मूल्यांकन कराकर आर्थिक सहयोग तत्काल उपलब्ध कराया जाए। तथा यह भी मांग किया गया है कि गेहूं क्रय केंद्र तत्काल प्रारंभ करके बिना किसी जाति और धार्मिक भेदभाव के गेहूं की खरीद पारदर्शिता के साथ किया जाए साथ ही साथ मामले को संज्ञान में लाने के लिए विकास खंड हैसर बाजार के ग्राम गायघाट ,सियर कला भौवापार, गुनवतिया, और चकदहा,गांव पूरी तरह से सरयू नदी में विलीन हो गया सभी घर गिर गए हैं वहां के सैकड़ों लोग बंधे पर अपना जीवन यापन बहुत ही कठिनाई से कर रहे हैं उनको बसाने के लिए इसी विकास खंड में उपरोक्त गांव के आस-पास ही उन्हें बसाने की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। तथा तहसील और थानों पर भ्रष्टाचार चरम पर है उस पर तत्काल रोक लगाया जाए जनपद के सभी थानों,चौकियों में व्यापक भ्रष्टाचार हो रहा है हर काम के लिए रेट फिक्स कर दिया गया है इस पर तत्काल रोक लगाया जाए जनपद संत कबीर नगर में जाति और धर्म देखकर न्याय दिया जा रहा है जो लोकतंत्र के लिए घातक है इस पर तत्काल रोक लगाई जाए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित होकर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं इस पर तत्काल रोक लगाया जाए जनहित के इस मुद्दों का स्वयं संज्ञान में लेकर यथाशीघ्र कार्यवाही करें अन्यथा समाजवादी पार्टी के लोग व्यापक जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे स्थिति व परिस्थिति जो भी होगी उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान मुख्य रूप से सपा जिला अध्यक्ष अब्दुल कलाम, सुनील सिंह, रमेश चंद्र यादव, रामभरोसे वारसी, लोरिक यादव, प्रमोद यादव, नित्यानंद यादव, पवन छापड़िया, पवन कुमार चौहान, संजय यादव, आलोक यादव, शमीम अख्तर, दिनेश यादव, पवन सिंह अहिर सहित तमाम समाजवादी लोग उपस्थित रहे।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट
