
संत कबीर नगर 9अपैल 2023 मुझे जनता द्वारा यदि मौका दिया गया तो खलीलाबाद नगर पालिका को चौतरफा विकास के आयाम उसे जोड़ लूंगा, उक्त बातें बरसों से डॉक्टर यन डी पांडे के नाम से बहुचर्चित समाजसेवी के सुपुत्र डॉक्टर केसी पांडे ने कहा कि जिस तरह से मेरे पिताजी के द्वारा स्थानीय लोगों से लेकर आम जनमानस तक की सेवा सद्भावना में कोर कसर नहीं छोड़ी गई थी उसी तरह से मेरे मन मे विचार भी आया कि राजनीत में शिरकत करते हुए अपने नगरी क्षेत्र की जनता का तथा उसके चौमुखी विकास कराने के लिए नित निरंतर प्रयास करता रहूंगा क्योंकि बहुत पहले से ही r.s.s. और संघ में रहकर उनके सुझाव तथा संघ परिवार द्वारा बताए गए नियम कायदे के तहत चलते चलते हुए काम करता चला आया हूं ,जिसमें यह हमेशा बताया जाता है कि एक दूसरे की भावनाओं और सम्मान को आदर देते हुए समाज में नित नए आयाम के साथ गरीब मजलूम असहाय लोगों की सेवा करते रहना चाहिए उसी कड़ी को साकार करने के लिए मैं अपनी खलीलाबाद की जनता की सेवा करने के लिए स्थानीय निकाय चुनाव में चेयरमैन पद के प्रत्याशी के रूप में आ रहा हूं यदि पार्टी का मार्गदर्शन मिला तो खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं तथा प्राथमिक आवश्यकताओं रेहड़ी पटरी पर दुकान करने वाले दुकानदारों शहर में बज बजाती बंद पड़ी नालिया शहरी क्षेत्र में पार्क की व्यवस्था न होना, गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था का ना होना, शहर में छुट्टा पशुओं का घूमना, इन सभी मुद्दों को लेकर मैं आम जनता के बीच आकर उनके सहयोग और विश्वास को जीतने का काम करूंगा यदि जनता ने मुझे अपना फैसला सुनाया तो मैं इन सभी मुद्दों को समाप्त करने वह नगर के विकास की तरफ नित निरंतर ले जाने के लिए अग्रसर रहूंगा क्योंकि मेरे पिताजी की या पुश्तैनी कर्म स्थली है और जनता का सहयोग भी रहा कि उनके नाम पर मेरे गली का नाम पड़ गया डॉक्टर यन डी पांडे की गली उसी विश्वास और सहयोग को लेकर मैं अपनी सेवा को देने के लिए जनता के बीच अनवरत रहने की कोशिश करूंगा,
के के मिश्रा जर्नलिस्ट