छात्र संघ चुनाव के लिए देगें प्राणों की आहुति- मनिष ओझा


विनय कुमार मिश्र
गोरखपुर ब्यूरों । विश्वविद्यालय के छात्र नेता मनीष ओझा ने मंडलायुक्त कार्यालय पर अपने खून से एक सूत्रीय मांग पत्र लिखकर मंडलायुक्त गोरखपुर मंडल गोरखपुर के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा। छात्र नेता मनीष ओझा ने कहा कि आज मैंने अपने रक्त से छात्रसंघ बहाली को लेकर के जो पत्र मंडलायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा है इससे मैं प्रदेश सरकार को यह बताना चाहता हूं कि हम सभी कमजोर नहीं हैं अपितु अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हम सभी छात्रहित को सर्वोपरि मानकर अपने प्राणों की भी आहुति देने से पीछे नहीं हटेंगे साथ ही साथ मनीष ओझा ने कहा कि अभी तो ये महज शुरुआत है हम सभी हर दिन एक अलग-अलग तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन देने व खून से हस्ताक्षर करने वालों में शिवम चौधरी अंशुमान पाठक गौरव वर्मा आयुष ओझा बृजेश कुमार अभय शाही विख्यात भट्ट प्रखर पांडे श्याम मिश्रा, राहुल यादव, दिव्यांश त्रिपाठी, विश्वजीत सिंह सोलंकी धनंजय पांडे बलवीर यादव हर्ष द्विवेदी आदि लोग उपस्थित थे।