गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

रमज़ानुल मुबारक का रोजा अल्लाह की फरमाबरदारी में गुजरा। मस्जिद व घरों में खूब इबादत हो रही है। दस्तरख्वान पर तमाम तरह की नेमत रोजेदारों को खाने को मिल रही है। हाथों में तस्बीह व सरों पर टोपी लगाए बच्चे व बड़े अच्छे लग रहे है। महिलाएं इबादत के साथ घर व बाजार की जिम्मेदारियां बाखूबी निभा रही हैं। तरावीह की नमाज में कहीं दस तो कहीं पन्द्रह पारे मुकम्मल हो चुके हैं। मस्जिदों में रमज़ान का विशेष दर्स जारी है। रहमत के अशरे में चंद दिन और बचे हुए हैं जिसके बाद मगफिरत का अशरा शुरू होगा। रमज़ानुल मुबारक का हर पल हर लम्हा कीमती है।