बाराबंकी
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 02 जुआरियों को मौके पर ही थाना मसौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार जनपद में इनामिया/जुआरियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मसौली राघवेन्द्र प्रताप रावत के नेतृत्व में उ0नि0 पण्डित त्रिपाठी मय पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 21.10.19 को मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम सआदतगंज से मौके पर ही अभियुक्तगण 1. मो0 उवैद पुत्र मेराजुद्दीन 2. मो0 अफजाल पुत्र अली असगर निवासीगण पचासा सआदतगंज थाना मसौली जनपद बाराबंकी को समय 3.55 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते, मालफड़ 7700/-रुपये व जमातलाशी में 1280/-रुपये बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना मसौली पर मु0अ0सं0 381/19 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- मो0 उवैद पुत्र मेराजुद्दीन निवासी पचासा सआदतगंज थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
- मो0 अफजाल पुत्र अली असगर निवासी पचासा सआदतगंज थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 21.10.19 को समय 3.55 बजे ग्राम सआदतगंज थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
बरामदगी विवरण
- 52 अदद ताश के पत्ते
- 7700/-रूपये माल फड़
- 1280/-रूपये जामा तलाशी।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक मसौली राघवेन्द्र प्रताप रावत जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 पण्डित त्रिपाठी थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
- का0 मंशाराम, का0 विकास थाना मसौली जनपद बाराबंकी।