हम पंछी उन्मुक्त गगन के
पिंजरबध्द न गा पाएंगे,
कनक-तीलियों से टकराकर
पुलकित पंख टूट जाएंगे।
-कवि श्री शिवमंगल सिंह ‘सुमन


‘
कानपुर, राजकीय पक्षी सारस को अमेठी में माननीय अखिलेश यादव से मिलने के जुर्म में गिरफ्तार कर कानपुर चिड़ियाघर में रखा गया है। सारस से मिलने पहुंचे विधायक अमिताभ बाजपेई ने बताया आरिफ ने घायल सारस की सेवा की थीं। मनुष्य और पक्षियों के प्रेम की मिसाल कायम की थी।आरिफ की इस भावना की तारीफ करने व अन्य लोगों में जीव जंतुओं से प्रेम करने का संदेश जाए, इसके लिए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी आरिफ से मिलकर प्रोत्साहित करने हेतु अमेठी पहुंचे थे। नफरत का पोषण करने वाली भाजपा सरकार को अखिलेश का सारस से मिलना अच्छा नहीं लगा।
सरकार ने सारस गिरफ्तार कर पहले पक्षी विहार भेजा। फिर कानपुर चिड़ियाघर (जेल) भेज दिया।
मीडिया में प्रचलित खबरों के मुताबिक सारस पक्षी कानपुर में ठीक से भोजन नहीं कर रहा था।
आज विधायक अमिताभ बाजपेई सारस तथा आरिफ के साथ वाली फोटो व पक्षियों के खाने योग्य सामग्री लेकर चिड़ियाघर के निदेशक से मिले व सारस से मुलाकात कराने को कहा। निदेशक द्वारा क्वारंटाइन नियमों का हवाला देते हुए असमर्थता जाहिर की।
तदोपरांत विधायक अमिताभ बाजपेई द्वारा अनुरोध किया गया आरिफ सारस व माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का फोटो व खाद्य सामग्री इस अनुरोध के साथ निदेशक को भेंट की गई फोटो को सारस के बाड़े में लगवा दें जिससे उसके मन में पुनः प्रेम का संचार हो सके।
एवं खाद्य सामग्री सारस को उपलब्ध करा दें। तथा क्वारंटाइन अवधि पूर्ण होने पर मिलवाने की व्यवस्था करें।साथ में नीरज सिंह, सर्वेश यादव, चेतन पांडे, आकाश यादव आदि मौजूद रहे।