
आज न्याय संघर्ष समिति के संयोजक और उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में बैंक ऑफ बड़ौदा लॉकर चोरी पीड़ित परिवार श्रद्धा अवस्थी व पीड़ित अजय गुप्ता के साथ बैंक के बाहर सत्याग्रह किया और बैंक के आर एम से मुलाकात कर पीड़ित परिवारों को नुकसान के बराबर का मुआवजा देने की मांग की जिसपर आर एम ने 48 घंटे का समय मांगा।
आज दोपहर 12 बजे के करीब अभिमन्यु गुप्ता के साथ लॉकर चोरी पीड़ित श्रद्धा अवस्थी व अजय गुप्ता पत्नी समेत बैंक पहुंचे और आरएम से मुलाकात की मांग की। आरएम से मुलाकात के दौरान अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की चूंकि बैंक के अधिकारियों के कारण ही यह चोरी हुई है इसलिए बैंक ही दोनों पीड़ित परिवारों का नुकसान पूरा करे।अभिमन्यु ने कहा की पीड़ित परिवारों को बैंक पॉलिसी के तहत 100 प्रतिशत तक मुआवजा देने का प्रस्ताव देकर बैंक परिवारों का मजाक न बनाए।अभिमन्यु ने कहा की यह नियम वहां लागू होता है जहां लॉकर छेड़छाड़ या नुकसान में बैंक का कोई हाथ न हो।पर यहां तो स्पष्ट है की बैंक के कुछ लोगों ने ही ये अपराध किया है इसलिए नुकसान के बराबर पूरा मुआवजा मिलना चाहिए।अभिमन्यु ने कहा की पीड़ित रमा अवस्थी की हालत मरणासन्न है।तनाव में हैं और डर है की कहीं कोई अनहोनी न हो जाए।इस पर बैंक आरएम ने 48 घंटे का समय मांगा।अभिमन्यु ने कहा की बैंक के आरएम का रवैया संतुष्ट जनक नहीं था पर फिर भी आर एम के आश्वासन पर समय देने के लिए अभिमन्यु गुप्ता और पीड़ित तैयार हो गए।अभिमन्यु ने पुनः आरएम से स्पष्ट कह दिया की पीड़ितों को नुकसान के बराबर पूरा मुआवजा चाहिए और वे अपने उच्च अधिकारियों से इस बिंदु पर ही बात करें।
पीड़ित श्रद्धा अवस्थी की माता रमा अवस्थी की हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी इसलिए मुलाकात के बाद न्याय संघर्ष समिति के आग्रह पर पीड़ित श्रद्धा अवस्थी घर अपनी मां के पास चली गईं और उसके बाद न्याय संघर्ष समिति और कानपुर दक्षिण व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दूसरे पीड़ित अजय गुप्ता व उनकी पत्नी के साथ बैंक के बाहर बैठकर हाथों में तख्तियां लेकर मौन सत्याग्रह किया।हमारा पैसा वापिस करो हमारा जेवर वापिस करो की तख्तियां लेकर भावुक अजय गुप्ता व उनकी पत्नी ने न्याय के लिए गुहार लगाई।
न्याय संघर्ष समिति के संयोजक और उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता,संरक्षक पवन गुप्ता,कानपुर दक्षिण व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप तिवारी,महासचिव मो साकिफ कुरैशी,उपाध्यक्ष काले खान,अंकुर गुप्ता,सुनील यादव,तौसीफ सिद्दीकी आदि थे।वहीं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया प्रकरण में मुआवजा पा चुके परिवार के ऋषि राज अग्रवाल भी पीड़ित परिवारों के समर्थन में मौजूद रहे।
अभिमन्यु ने कहा की न्याय न मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।