वकील अहमद सिद्दीकी


बस्ती,बनकटी…..केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुँचाने के लिए गांव की समास्या, गांव मे समाधान के तहत शुक्रवार को बनकटी विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमरडोभा के पंचायत भवन व थरौली के प्राथमिक विद्यालय पर चौपाल आयोजित हुआ।
बीडीओ धनेश यादव ने चौपाल मे लोगों की समस्याएं सुनी और सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे मे जानकारी देते हुए ग्रामीणों से पीएम आवास, शौचालय, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन व निराश्रित पेंशन,राशन कार्ड,किसान सम्मान निधि आदि सुविधाओं से वंचित पात्रों से बातचीत कर अमरडोभा के प्रधान राम अशीष यादव व सचिव सतेन्द्र चौधरी और थरौली के प्रधान पार्वती देवी सचिव सुशीला त्रिपाठी को निर्देश देते हुए सभी मामलों का निस्तारण जल्द से जल्द कराने को कहा।
इस अवसर पर बीडीओ धनेश यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह,बीओ अरुण कुमार पान्डेय, खण्ड विकास अधिकारी अरुन कुमार यादव,एडीयो समाज कल्याण पूनम चौधरी, एडीओ एजी शैलेंद्र राय,एन०आर०एल०एम०शैलेंद्र गोस्वामी,पशुधन प्रसार अधिकारी सुशील कुमार शुक्ला,सचिव सतेंद्र चौधरी,सुशीला त्रिपाठी,प्रधान प्रतिनिधि सुनील पान्डेय (थरौली), पंचायत सहायक समिता,प्रधान के अलावा सुनील, मदन,राम भवन,परवीन,पियूष,प्रियान्शु,सतीश आदि गाँव के लोग मौजूद थे।