वकील अहमद सिद्दीकी


बस्ती, बनकटी……सोमवार को क्षेत्राधिकारी रुधौली,प्रीति खरवार ने थाना लालगंज का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संपत्ति रजिस्टर, सरकारी संपत्ति, अस्त्र, शास्त्र ,गोला बारूद एवं माल मुकदमा ,माल लावारिस तथा अन्य संबंधित माल का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने का भवन, बैरक, मेस,थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, माल खाना की साफ सफाई देखी और सफाई संतोषजनक पाई गई । रजिस्टर, अभिलेखों का अवलोकन किया गया।थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि अभिलेखों को अद्यावधिक करा ले। ग्राम चौकीदारो की मीटिंग भी की गई तथा उन्हें उनके कर्तव्यों के बारे मे अवगत कराया गया एवं उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई। आगामी त्योहार होली, शब ए बारात त्योहार के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। और बाद मे थाना स्थानीय पर नियुक्त उपनिरीक्षको की मीटिंग की गई। तथा विवेचनाओ व जाँच प्रार्थना पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बीट प्रणाली को मजबूत बनाने, बीपीओ को बीट क्षेत्र में जाकर विवाद चिन्हाकन करने,सक्रिय अपराधियों , दुराचारियो की निगरानी करने व बीट सूचना अंकित कराकर निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष महेश सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक, राम भवन, राजेश कुमार प्रभारी चौकी महदेवा,चंद्रकांत पांडेय प्रभारी चौकी रखौना,सूर्यभान यादव, प्रभारी चौकी महसो, उपनिरीक्षक रामचरण, उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार आदि लोग शामिल रहें ।