

संत कबीर नगर 15 दिसंबर 2022 सेमरियांवा में विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद के खिलाफ विकास खंड के अंतर्गत ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का जत्था खोला मोर्चा भारी संख्या में लोग जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष ब्लाक प्रमुख मुर्दाबाद के नारा लगाते हुए जिलाधिकारी के कार्यालय में पहुंचकर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव तथा कार्यों में अनियमितता को लेकर जांच कराने तथा उन्हें पद से निलंबित करने के लिए पत्रक दिया गया पत्रक देते समय प्रधान संगठन के प्रधानों द्वारा बताया गया कि जब से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के रूप में मुमताज का चयन दोबारा हुआ है तब से लेकर आज तक विकास खंड सेमरियावां में कोई विकास कार्य नहीं हो पा रहा है ना ही इनके द्वारा कभी कोई बैठक की जाती है अपने मातहतों के बीच अपने लोगों के साथ विकास के धन का बंदरबांट करते हुए लाखों रुपए का घोटाला करके बैठे हुए हैं ऐसे घोटालेबाज प्रमुख को नैतिक कर्तव्य के आधार पर स्वयं जनहित में इस्तीफा दे देना चाहिए लेकिन शातिर दिमाग का उक्त ब्लॉक प्रमुख केवल अनवरत विकास कार्यों में रोड़ा पैदा करने तथा लोगों की जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का काम किया जाता रहा है आज हम सभी लोग अपने पत्रक के माध्यम से आपको अवगत कराते हैं कि उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की भावनाओं का कदर करते हुए विधिक कार्रवाई कराते हुए ऐसे घोटालेबाज प्रमुख के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाए जिससे क्षेत्रीय विकास हो सके |
के के मिश्रा जर्नलिस्ट