

मंसूरचक, बेगूसराय, बिहार।
मंसूरचक प्रखंड के गोविन्दपुर-02पंचायत के राजकीयकृत मध्य विद्यालय अहियापुर के प्रांगण में प्रखंड के सभी चुने हुए प्रतिभागियों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. दक्ष खेल प्रतियोगिता में एथलीट ,फुटबॉल ,वॉलीबॉल, बैडमिंटन ,कुश्ती ,खो खो, कबड्डी का आयोजन किया गया. भारत सरकार की कला सांस्कृतिक विभाग के द्वारा यह कार्यक्रम पूरे भारतवर्ष में एक साथ किया जा रहा है. बच्चों के स्वास्थ्य और शारीरिक विकास हेतु वर्ग 6 से लेकर 12 तक के बच्चे इस प्रतियोगिता में भाग लिया.. खेल श्रेणी को विभिन्न कैटोगरी में बांटा गया है. अंडर 14 अंडर-17 अंडर-19 ग्रुप में खेल कराया गया सभी स्पर्धा में भाग लेते हुए बच्चों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया और शांतिपूर्ण सहयोग की भावना से सभी लोगों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया दो दिवसीय इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड संयोजक सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार राय, मंसूरचक सांसद प्रतिनिधि सुधीर कुमार राय , प्रखंड चहक मेंटर डॉ सुरेंद्र कुमार चौधरी , जनप्रतिनिधियों सम्मलित रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि खेल से बच्चों के मन और मस्तिष्क का विकास होता है इसलिए बच्चों को खेल के साथ पढ़ाई पर भी मेहनत करना है देश और दुनिया में अपना नाम रोशन करना है हमारा देश सभी को साथ लेकर एक बेहतर दिशा देने की क्षमता रखती है उस क्षमता में हमारे बच्चों का भूमिका अहम होगी .बच्चे भारत के भविष्य हैं . एथलेटिक्स स्पर्धा अंडर 14,17,19 100,200,400 800 ,मीटर दौड़, लंबी कूद,ऊंची कूद,गोला फेंक,डिस्कस थ्रो ,भला फेंक ,बांध दौड़ , 4गुणा100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया .दक्ष खेल प्रतियोगिता निर्णायक मंडली के सदस्यों में सुधीर कुमार राय, राजकुमार राय, राम दयाल सिंह ,बैजनाथ दत्तझा सतीश कुमार शर्मा, संजय कुमार, कमलेश कुमार थे. उक्त निर्णायक मंडल के सदस्यों ने विभिन्न ग्रुप के बच्चों को एक अच्छा निर्णय देने का काम किया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए बच्चों के साथ शिक्षक/ शिक्षिका प्रधानाध्यापक मनोज कुमार चौधरी, अवधेश कुमार ,राजगीर साहू ,संजय कुमार सिन्हा बच्चों के साथ खेल मैदान पर डटे रहे.खेल के प्रति बच्चो का उत्साह देखने अभिभावकों की भीड़ उमड़ पड़ी. धन्यवाद ज्ञापन डां.सुरेंद्र कुमार चौधरी ने किया।