कानपुर, प्रसपा के अध्यक्ष आशीष चौबे को सपा का झंडा सौंपते हुए विधायक अमिताभ बाजपेई ने प्रसपा अध्यक्ष की गाड़ी पर सपा का झंडा लगाते हुए कहा कि जनपद में पार्टी की ताकत अब दुगनी हो गई है और इसका लाभ निकाय चुनाव में पार्टी को मिलेगा
नजरबंद किए जाने पर ए सी पी स्वरूप नगर मृगांक शेखर पाठक सौंपा ज्ञापन
इसके पूर्व मुख्यमंत्री के कानपुर आगमन पर प्रसपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की भनक लगते ही स्वरूप नगर के एसीपी आईपीएस मृंगाक शेखर पाठक के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को कार्यालय में ही नजर बंद कर दिया आशीष चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिवपाल यादव अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते हुए एसीपी स्वरूपनगर को निम्न बिंदुओं पर ज्ञापन सौंपा जिसमें प्रमुख रुप से मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी प्रदेश की सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हुए जबकि गड्ढे और बढ़ते जा रहे हैं इसमें लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए स्वास्थ विभाग में डेंगू के उपचार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए लगातार डेंगू के मरीज जनपद में बढ़ते जा रहे हैं जिस पर विशेष कार्यवाही होनी चाहिए और साथ ही राजनैतिक द्वेष भावना के चलते शिवपाल सिंह यादव की कम की गई सुरक्षा को तत्काल बहाल किया जाए!ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से अब्दुल समी शाह, हरी कुशवाह, किसलय दीक्षित, इमरान राजा, पूर्व पार्षद जानकी वर्मा,ऋषि दुबे, दीपू पांडे ,आनंद शुक्ला, राजेंद्र खरे ,राना खान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे