
कानपुर, मैक्रोबर्टगंज छोटी पार्क कानपुर नगर में भारतीय दलित प्रिंटर के द्वारा विश्वरत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का 67 वा महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि विचार गोष्ठी भीम ज्योति वाहन जुलूस का आयोजन किया गया! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पास्टर जितेंद्र सिंह, पैंथर धनीराम बौद्ध विजय सागर जे0आर0बौद्ध इंजीनियर कोमल सिंह, आदि ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी! धनीराम बहुत अध्यक्ष भारतीय दलित पैंथर उत्तर प्रदेश ने अपने संबोधन में कहा कि आज संपूर्ण विश्व परम पूज्य डॉक्टर बाबा साहब के नमन कर रहा है यदि बाबा साहब होते तो आज अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक वर्ग व सभी समुदाय की महिलाओं की स्थिति बद से बदतर होती आज भी हम लोग अपमानित जीवन जीने को मजबूर होते! विचार गोष्ठी के उपरांत भीम ज्योति वाहन जुलूस मैक्रोबर्ट गंज से प्रारंभ होकर ग्वालटोली खलासी लाइन रेव 3 पुराना कानपुर कंपनी बाग चौराहा राजीव पेट्रोल पंप आर नगर स्वरूपनगर मधुराज नर्सिंग होम ईदगाह सुदर्शन नगर चुन्नीगंज परेड बड़ा चौराहा होते हुए नाना राव पार्क फूलबाग अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुई! इस अवसर पर पास्टर सैमसंग पास्टर पारसनाथ पास्टर संजय अल्विन सफीक सिद्दीकी, इंजीनियर कोमल सिंह छेदीलाल इत्यादि लोग मौजूद रहे!