गुणवत्ता पूर्ण कार्य के लिए दृढ़ संकल्पित : ठेकेदार पवन मिश्रा

संतकबीरनगर, 05 दिसंबर 2022। खलीलाबाद विकास खण्ड के अंतर्गत मीरगंज ग्राम पंचायत में स्थित शिव मंदिर के पोखरे पर बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य ब्लॉक प्रमुख खलीलाबाद के कोटे से ठेकेदार पवन के द्वारा कराया जा रहा है।विगत दिवस सोशल मीडिया पर चली खबरों का खंडन करते हुए ठेकेदार द्वारा बताया गया कि उक्त कार्य मे राज मिस्त्री द्वारा कुछ पुराने ईटो को इस्तेमाल किया गया।मुझे जैसे ही पता चला तत्काल अपने लोगो से कहकर उक्त पुरानी ईटो को उखड़वाकर बाहर फिकवाया आज पुनः अव्वल दर्जे ईटे का प्रयोग करते हुए ,निर्माण कार्य कराया जा रहा है।उक्त खबर को संज्ञान में लेते हुए ,मै पूरी तरह से निष्ठावान होते हुए बाउंड्री वॉल निर्माण में किसी तरह कोई कोताही नही होने पायेगी। मैं पूरी पारदर्शिता के साथ निर्माण कार्य कराने के लिए दृढ़ संकल्पित रहूंगा ,किसी प्रकार की कोई कोताही नही होगी।
रिपोर्ट : के के मिश्रा