संत कबीर नगर

आज दिनांक 03/12/2022 को तहसील खलीलाबाद के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में आवेदक बृजेश मणि त्रिपाठी पुत्र रामसंकर निवासी जसवल भरवालिया के द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया की उक्त ग्राम में आवेदक का नाम गिरजेश मणि पुत्र रामशंकर के स्थान पर सही नाम बृजेश मणि त्रिपाठी होना चाहिए जिसपर तत्काल मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी द्वारा आदेश दिया गया की सही नाम दर्ज कर खतौनी उपलब्ध कराए जिसपर तत्काल खतौनी में सही नाम दर्ज करवाते हुए आवेदक को खौतौनी उपलब्ध कराई गई। इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में कल्लू पुत्र फेंकू निवासी अहिरौली द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया की भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 92000 का ऋण लिया था जिसे जमा कर दिया गया परंतु अभी तक खतौनी बंधक मुक्त नही हुई है जिस पर उपजिलाधिकारी श्री अजय कुमार त्रिपाठी द्वारा आदेश दिया गया की जांच कर खतौनी में बंधक मुक्त दर्ज किया जाए जिसपर तत्काल जांच कर खतौनी में बंधक मुक्त दर्ज कर आवेदक को खतौनी उपलब्ध कराई गई मौके पर उपजिलाधिकारी अजय त्रिपाठी , तहसीलदार शेख आलमगीर नायब तहसीलदार विजय गुप्ता लेखपाल अर्जुन पाठक,राजेश चौधरी, यदुनाथ त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे |
तहसील दिवस सन्दर्भ खलीलाबाद
कुल प्राप्त 73
निस्तारित 12
अवशेष 61