बाराबंकी
बाराबंकी के कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गैगेस्टर एक्ट में वांछित 25-25 हजार के 03 इनामिया अपराधियों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार जनपद में पुरस्कार घोषित/वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 10.10.2019 को मु0अ0स0-756/18 धारा- 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट से सम्बंधित वांछित 25-25 हजार के इनामिया अभियुक्तगण 1- सोनू पुत्र बरसाती निवासी ग्राम जुडई पुरवा पोस्ट जिगना वाजार थाना मनकापुर जनपद गोण्डा (गैंगलीडर) 2- रामसुहावन पुत्र स्व0 मोतीलाल 3-रामबुझावन पुत्र स्व0 मोतीलाल निवासीगण करौंधी पो0 चौहानपुर थाना मनकापुर जनपद गोण्डा को देवा तिराहा से समय 12.00 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है, जिनके विरुद्ध जनपद बाराबंकी व अन्य कई जनपदों में आपराधिक मामले दर्ज है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1- सोनू पुत्र बरसाती निवासी ग्राम जुडई पुरवा पोस्ट जिगना वाजार थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।
2- रामसुहावन पुत्र स्व0 मोतीलाल निवासी करौंधी पोस्ट चौहानपुर थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।
3-रामबुझावन पुत्र स्व0 मोतीलाल निवासी करौंधी पोस्ट चौहानपुर थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।
गिरफ्तारी का दिनांक व समय
आज दिनांक 10.10.2019 को समय 12.00 बजे देवा तिराहा थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीम
01- धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
02- व0उ0नि0 संतोष कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
03- उ0नि0 जितेन्द्र प्रताप सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
04- उ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
05- हे0का0 पप्पू कुमार, का0 मुकेश यादव थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
अपराधिक इतिहास
1- सोनू पुत्र बरसाती निवासी ग्राम जुडई पुरवा पोस्ट जिगना वाजार थाना मनकापुर जनपद गोण्डा-
- मु0अ0सं0 184/18 धारा 457/380/411 भादवि0 थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 311/18 धारा 307 भादवि0 थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 312/18 धारा 3/25 आमर्स एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
2- रामसुहावन पुत्र स्व0 मोतीलाल निवासी करौंधी पोस्ट चौहानपुर थाना मनकापुर जनपद गोण्डा-
- मु0अ0सं0 184/18 धारा 457/380/411 भादवि0 थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 311/18 धारा 307 भादवि0 थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 313/18 धारा 3/25 आमर्स एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
3-रामबुझावन पुत्र स्व0 मोतीलाल निवासी करौंधी पोस्ट चौहानपुर थाना मनकापुर जनपद गोण्डा-
- मु0अ0सं0 184/18 धारा 457/380/411 भादवि0 थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 311/18 धारा 307 भादवि0 थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 314/18 धारा 3/25 आमर्स एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।