
संत कबीर नगर 18 नवम्बर 2022 उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा की अध्यक्षता में उद्यमी दिवस का आयोजन कार्यालय उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, संतकबीरनगर में किया गया, इस अवसर पर विभिन्न औद्योगिक संगठनों एवं उद्यमियों से औद्योगिक समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया तथा उनके समस्याओं का निराकरण भी किया गया, तथा जनपद में अधिक से अधिक औद्योगिक पॅूजी निवेश कराने हेतु एमएसएमई नीति-2022 के अन्तर्गत प्रदत्त सुविधाओं पूॅजी उपादान, व्याज उपादान, अवस्थापना उपादान, स्टाम्प ड्यूटी में छूट, गुणवत्ता सुधार हेतु पूॅजी उपादान, पर्यावरण सुधार हेतु प्रोत्साहन एवं अन्य सुविधाओ के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।
इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबन्धक एस0बी0आई0 दिवाकर पाण्डेय, अध्यक्ष, उ0प्र0 इण्ड0 एसोशिएसन अरविन्द पाठक, सुभाष शुक्ला, महामंत्री चैम्बर आफ इण्ड0, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, पूर्वान्चल उद्यमी एसोशिएसन एवं अन्य उद्यमीगण उपस्थित रहे |
रिपोर्ट : के के मिश्रा