संतकबीरनगर
जितेन्द्र चौधरी
नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना मेहदावल पुलिस द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 604/19 धारा 363/366/376/342/506/120(बी) भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट मे वांछित अभियुक्त नाम पता अक्षय लाल उर्फ अक्षय पुत्र इन्दल निवासी नेवारी थाना लालगंज जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्त द्वारा प्रार्थी की नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के बाद दिनॉक 04-04-2019 से 10-05-2019 तक घर मे कैद कर दुष्कर्म किया गया तथा अभियुक्त के पिता इन्दल द्वारा जान माल की धमकी दी गई जिसके उपरान्त वादी द्वारा दिनॉक 26-08-2019 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमे आज दिनॉक 06-10-2019 को थाना मेहदावल पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 714/19 धारा 363/366 भादवि व 16/17 पाक्सो एक्ट मे वांछित अभियुक्त नाम पता अमरजीत मौर्या पुत्र जयपाल मौर्या निवासी जंगलऊन बौरहवा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्त दिनॉक 01-10-2019 को वादी की नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले गया था जिसके उपरान्त वादी द्वारा थाना कोतवली खलीलाबाद पर दिनॉक 04-10-2019 को अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमे आज दिनॉक 06-10-2019 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 04 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना दुधारा पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त नाम पता – 1 – शम्भूलाल पुत्र रामदास निवासी सेमरियावा 2 – पप्पू उर्फ छत्रपाल पुत्र चन्द्रिका पासी निवासी भगौसा थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को क्रमशः 10-10 लीटर (कुल 20 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 331/19 व 332/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम – उ0नि0 श्री चन्द्रभान तिवारी व उ0नि0 श्री चन्द्रभान सिंह मय हमराह ।
थाना बखिरा पुलिस द्वारा 04 अभियुक्त नाम पता – 1- सुग्गन पुत्र बराती निवासी पटवरिया 2 – श्रीमती मुराली देवी पत्नी धर्मेन्द्र निषाद निवासी सोनौरा 3 – श्रीमती बिन्दू देवी पत्नी पंचम निवासी सोनौरा 4 – संजय निषाद पुत्र सुरहाई निवासी कौड़िया थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को क्रमशः 10-10-10-10 लीटर (कुल 40 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर क्रमशः 420/19, 421/19, 422/19 व 423/19 धारा 60 आबकारी अधनियम पंजीकृत किया गया ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 08 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 26 वाहनो से 23900 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 06-10-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 26 वाहनो से 23900 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 06-10-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 17 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 54 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़को से पूछताछ करने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।


