संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश।

समग्र शिक्षा अभियान बेसिक शिक्षा विभाग संतकबीरनगर के तत्वाधान में एलिम्को कानपुर के सहयोग से दिव्यांग बच्चों हेतु उपकरण वितरण शिविर का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र खलीलाबाद पर किया गया दिनांक 20 जुलाई 2022 को राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के निर्देश क्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के दिव्यांग बच्चों का परीक्षण कर उपकरणों हेतु चिन्हित किया गया आज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सदर विधायकश्री अंकुर राज तिवारी जी द्वारा विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी श्री अतुल कुमार मिश्र जिला विकास अधिकारी श्री सुदामा प्रसाद जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री महेंद्र कुमार कार्यक्रम में उपस्थित रहे अतिथियों द्वारा21ट्राई साइकिल 29 व्हीलचेयर 11 सीपी चेयर 40 बैसाखी 61 एम आर किट61श्रवण यंत्र एवं 50 होम वेस्ड किट का वितरण किया गया ।कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत बच्चों का चिन्ह अंकन कर उन्हें पंजीकरण कैसे पश्चात आज एलिम्को कानपुर के सहयोग से उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं माननीय जनप्रतिनिधियों एवं शासन के आदेश का अनुपालन करते हुए दिव्यांग बच्चों को शैक्षिक एवं पुनर्वास की सुविधाएं जनपद में उपलब्ध कराई जा रही हैं इस कार्य हेतु जनपद में 18 स्पेशल एजुकेटर एक फिजियोथैरेपिस्ट वर्तमान में कार्यरत हैं 9स्पेशल एजुकेटर की कार्रवाई गतिमान है मुख्य विकास अधिकारी अतुल कुमार तिवारी ने माननीय विधायक के स्वागत करने हुए शासन की योजनाओं में दिव्यांगों को प्राथमिकता दिए जाने हेतु निर्देशों से समस्त समस्त को परिचित कराया एवं एवं बच्चों को आश्वासन दिया कि प्रशासन के स्तर से दिव्यांग बच्चों को जो भी सुविधाएं आवश्यक हैं यथासंभव शासन स्तर से समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए माननीय सदर विधायक ने कहा कि जनपद में विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के लिए शासन द्वारा जो भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं अभिभावक उनका सदुपयोग करें तथा बच्चों को लाभान्वित करें शासन की मंशा के क्रम में आज यहां पर 20 जुलाई को चिन्हित दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित किया जा रहा है वचनों का प्रयोग करते हुए विद्यालयों में अपने अध्ययन कार्य को जारी रखें इस कार्य में स्पेशल एजुकेटर एवं अभिभावक के साथ-साथ परिषदीय विद्यालयों के नोडल टीचर एक सहायक के रूप में आगे आओ तथा समस्त क्रियाकलापों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें यह कार्य केवल नौकरी के उद्देश्य से ना किया जाए बल्कि इसे सेवा के रूप में स्वीकार किया जाए दिव्यांग बच्चों की मेडिकल सर्टिफिकेशन की समस्या पर माननीय सदर विधायक ने अवगत कराया की मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वार्ता कर दिव्यांग बच्चों के लिए शासन की मंशा के अनुरूप ब्लॉक स्तर पर प्रमाण पत्र निर्गत हेतु शिविरों का आयोजन शीघ्र कराया जाएगा कार्यक्रम का समापन के समय धन्यवाद धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जिला समन्वयक रजनीश ने बताया कि शासन की समस्त सुविधाओं को बच्चों तक उपलब्ध कराया जा रहा है इस क्रम मेंउपकरणों के साथ-साथ बच्चों को फिजियो थेरेपी की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है जनपद के 120 बच्चों को होम बेस्ट किट उपलब्ध कराई जा रही है । जिसके द्वारा स्पेशल एजुकेटर के माध्यम से प्रत्येक शनिवार को बच्चों के घर पर ही शैक्षणिक कार्य पूर्ण कराया जाएगा ।क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय श्री जनार्दन यादव खंड शिक्षा अधिकारी सिमरिया आशीष सिंह प्रधानाध्यापिका कम अपोजिट विद्यालय ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ खलीलाबाद ए आर पी मनोज कुमार पांडे लेखाकार अभिषेक कुमार दुबे सहित स्पेशल एजुकेटर अर्चना त्रिपाठी तृप्ता सिंह सविता उपाध्याय रंजना चौधरी मोना गौतम अर्जुन प्रसाद यतिंद्रनाथ आर्य धर्मेंद्र कुमार चौधरी दुर्गेश यादव बृजेंद्र प्रताप सिंह रत्नेश्वर पाठक आशीष कुमार दुबे विश्वनाथ विश्वकर्मासमस्त स्पेशल एजुकेटर के साथ जिला समन्वयक प्रशिक्षण नवीन दुबे एवं जिला समन्वयक एमआईएस बजरंगी लाल विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे।