संतकबीरनगर
सरकारी योजनाओं का प्रलोभन देकर व पत्रकारिता का धौंस जमाकर कूट रचित / धोखाधड़ी कर लोगों से फ्राड कर ठगने वाले 03 अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 01.11.2022 को प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अनिल कुमार दुबे अपने हमराहियों के साथ थाना क्षेत्र शांति व्यवस्था हेतु मामूर थे कि जरिए आर0टी0 सेट कन्ट्रोल रुम से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम देवापार गांव में अल्टो कार सवार 03 व्यक्ति अपने को बैंक कर्मी बता कर औरतों से अंगूठा निशानी लगवाकर उनके बैंक खातों से पैसा निकाल लिये है तथा बाघनगर की तरफ जा रहे है । इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक दुधारा मय टीम द्वारा 03 अभियुक्त 1 – कुलदीप 2 – अंकित 3 – राघवेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1- कुलदीप कुमार पुत्र श्रीपाल निवासी बारादौलतपुर थाना घाटमपुर जनपद कानपुरनगर ।
2- अंकित पुत्र मुशीलाल निवासी बारादौलतपुर थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर ।
3- राघवेन्द्र सोनकर पुत्र झुग्गीलाल निवासी गजनेर थाना गजनेर जनपद कानपुर नगर ।
बरामदगीः-
01 अदद वीडियों कैमरा, 02 अदद तापमान मापक, 03 अदद ओटीजी कनेक्टर, 01 अदद प्लस रीडिंग मीटर, 01 अदद एयरटेल सिम, 01 अदद ब्लूटूथ सैमसंग, 04 अदद मोबाइल फोन, 01 ब्लड ग्लूकोमीटर, 01 अदद बायोमैट्रिक डिवाइस मय कनेक्टर, 03 अदद माइक, 04 अदद डिवाइस चार्जर, 02 अदद चार्जिंग डाटा केवल, 01 अदद डायरी, 04 प्रेस आई0डी कार्ड, 01 अदद निर्वाचन कार्ड, 01 अजज ड्राइविंग लाइसेंस, 01 अदद आय़ुष्मान भारत कार्ड, 01 अदद कॉलेज आई0डी0 कार्ड, 02 अदद ए0टी0एम0 कार्ड, 04 अदद हेल्थ कार्ड, 01 अदद रजिस्ट्रेशन पेपर, 01 अदद इंक पैड, 06 अदद पर सादे पेपर पर निशानी बना अंगूठा, 1790 रुपये नकद, 01 अदद अल्टो कार ( यूपी 77 डी 7770) ।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 447 / 2022 धारा 419 /420 / 467 /468 / 471 भादवि थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर।
विवरण-
अभियुक्तगणों से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि हम लोगों का एक संगठित गिरोह है जिसका सरगना राघवेन्द्र उपरोक्त है। पत्रिकारिता के आड़ में हमलोग अपने तथा अपने परिवार के भरण पोषण हेतु भोले भाले ग्रामीणों को विश्वास में लेकर सरकारी योजनाओं का प्रलोभन देकर लाभ दिलाने के लिए ग्रामीणों से धाखे से अंगूठी निशानी व आधार कार्ड लेकर पैसा मोबाइल बैंकिग में ट्रांसफर करा लेते हैं तथा कुछ सादे पन्नों पर हस्ताक्षर / अंगूठा बनवाकर रख लेते हैं ताकि बाद में उसका दुरुउपयोग कर अनुचित लाभ उठा सकें। हम लोगों के द्वारा इस प्रकार के अनेकों लोगों के साथ जनपद महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया आदि जनपदों में पैसा हड़पने का कार्य किया गया है ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण- प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अनिल कुमार दुबे, प्रभारी चौकी बाघनगर उ0नि0 रजनीश कुमार राय, उ0नि0 अमरनाथ यादव, हे0का0 रमेश यादव, हे0का0 मोतीलाल यादव, का0 विशाल सिंह, हे0का0चालक प्रमोद कुमार सिंह ।