संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश।

भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाई गई।
इसीक्रम में प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में सरदार पटेल जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉक्टर प्रमोद कुमार त्रिपाठी और वित्ताधिकारी रवि प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से पटेल जी के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आधुनिक भारत के शिल्पी सरदार बल्लभ भाई पटेल जी का कहना था कि “जब वक्त कठिन दौर से गुजर रहा होता है, तो कायर बहाना ढूंढते हैं जबकि बहादुर और साहसी व्यक्ति उसका रास्ता खोजते हैं!” तो हमे भी उनके आदर्श वाक्यो से प्रेरित होकर यह सीख लेनी चाहिए।
नवनीत मिश्र ने कहा कि सरदार पटेल जी अन्याय नहीं सहन कर पाते थे। अन्याय का विरोध करने की शुरुआत उन्होंने स्कूली दिनों से ही कर दी थी।
कार्यक्रम का संचालन श्रीकृष्ण पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ रमेश कुमार, रीतेष त्रिपाठी, नवनीत मिश्र, विनोद मिश्रा, मनीष त्रिपाठी, दीपक सिंह, सुनीता गौतम, शलिनि मिश्रा, सीमा पांडेय, ज्योति श्रीवास्तव, संजीव सिंह, अजय कुमार विशाल सिंह, मनीष कुमार समेत अन्य अध्यापक गण व छात्र छात्राएं आदि मौजूद रहे।