
सौहार्द शिरोमणि डॉ सौरभ पाण्डेय ने दिया इस आंदोलन को समर्थन।
अभयदेव शुक्ला ने सहारा को ललकारा।
डॉ. वेद प्रकाश निषाद
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।


सहारा में धन जमा करने वाले सहारा पीडित जिनके धन की आज तक वापसी नहीं हुई है उनको उनका धन वापस दिलाने के लिए भारतीय अपना समाज पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी के नेतृत्व में विराट जन आन्दोलन अभियान आरम्भ कर दिया है।
उक्त उद्गार महावीर छपरा, गोरखपुर की भूमि पर आयोजित जन आन्दोलन में बतौर मुख्य अतिथि अभयदेव शुक्ल, राष्ट्रीय अध्यक्ष सहारा जन आन्दोलन मोर्चा ने व्यक्त करते हुए कहा कि सहारा में जमा धन बेसहारा और बेजुबान गरीब जनता का धन है जिसे सहारा श्री को हर हाल में वापस करना होगा।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए सौहार्द शिरोमणि ऑनरेरी डा० सौरभ पाण्डेय ने कहा कि गरीबों का धन हड़पने वाले धनवान सचेत हो जायें। गरीबों की आह में आवाज़ नहीं असर होता है और ये असर धनवानों की दुर्गति इसी संसार में करा देता है।
जन आन्दोलन को प्रमुख रूप से राहुल सिंह राष्ट्रीय संयोजक, दिनेशमणि मिश्रा प्रान्तीय पदाधिकारी रोडवेज यूनियन डा० एहसान अहमद शिक्षाविद, अवधेश मिश्र राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय कवयित्री एकता उपाध्याय, डा. सुरेश पाण्डेय, डॉ अजय सिंह संयोजक राष्ट्रीय गायक अभिषेक सिंह मोहनमणि त्रिपाठी, मुन्ना विश्वकर्मा, पार्षद प्रत्याशी महेन्द्र विश्वकर्मा संजय यादव गुंजन यादव सहित अनेक लोगों ने सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए भारतीय अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी ने उपस्थित पीडितो के दुःख से स्वयं को जोड़ते हुए कहा कि अब वो दिन और समय आ गया है जब इन पीडित लोगों का पैसा सहारा को हर हाल में वापस करना होगा क्योंकि पार्टी ने प्रण कर लिया है कि “जब तक पैसा वापस नहीं तब तक आन्दोलन जारी रहेगा।इस अवसर पर सर्वश्री सर्वदेव शुक्ला,उमेश सिंह निरंजन प्रजापति अजय प्रजापति,सम्राट सिंह, शुभम सिंह,रोहित शाही प्रियांशु सिंह आयुष सिंह, राजमन साहनी, सर्वजीत शर्मा,मोती शर्मा राजबहादुर सिंह अनिल सिंह, भोला यादव,अधिवक्ता अतुल सिंह, राजन कुमार सिंह,प्रशांत पाण्डेय, जयप्रकाश गौड़,मिथुन चौरसिया, राजकुमार भारती, डी के शर्मा शम्भूनाथ, रामप्रीत संजय गुप्ता, अवधेश शुक्ला, अमृत लाल रामहित दयाराम गुप्ता,शिवेंद्र सिंह गुड्डू सिंह करन शर्मा,कमलेश सिंह जय सिंह रमेश मौर्य नौशाद,मनोज सिंह संदीप गिरी रवि मिश्र आशीष पाण्डेय गौतम पाण्डेय, मांडवी तिवारी, गायत्री देवी संगीत देवी, माया, नशिबुन निशा, रीता किसमती आदि हजारों महिला पुरूष उपस्थित रहे ।