बाराबंकी
थाना रामनगर पुलिस द्वारा 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक रामनगर के.के.मिश्रा के नेतृत्व में दिनांक 03.10.19 को थाना रामनगर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त ननकऊ उर्फ पउवा पुत्र प्यारेलाल निवासी जैतपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को ब्रह्मचारी बाबा स्थान बहद ग्राम इब्राहिमपुर से समय 16.30 बजे, गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद नाजायज देशी तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामनगर पर मु0अ0सं0- 515/19 धारा 3/25 आमर्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
ननकऊ उर्फ पउवा पुत्र प्यारेलाल निवासी जैतपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय-
दिनांक 03.10.19 को समय 16.30 बजे ब्रह्मचारी बाबा स्थान बहद ग्राम इब्राहिमपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
बरामदगीः-
- 01 अदद देशी तमंचा 12 बोर ।
- 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर ।
पुलिस टीम-
- प्रभारी निरीक्षक रामनगर के.के.मिश्रा जनपद बाराबंकी।
- राजेश कुमार गुप्ता थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ।
- हे0का0 बुद्धीलाल थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।