संतकबीरनगर
जितेन्द्र चौधरी
10 राशि प्रतिबंधित पशु बरामद व
01 अदद पिकप बरामद

बीत रात धनघटा पुलिस टीम द्वारा गस्त के दौरान मिली मुखबिरी सूचना के क्रम में हिकमत अमली से ग्राम बंतवार के करीब एक पिकप को बचते बचाते घेर कर पकड़ लिया गया । पिकप की तलाशी ली गयी तो उसमें से 10 राशि प्रतिबंधित पशु बरामद हुए । रात्रि होने के कारण अंधेरे का लाभ उठाकर प्रतिबंधित पशु ले जाने वाले अभियुक्त भाग गये । उक्त अभियुक्तगण के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही कर तलाश की जा रही है । तथा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 480/19 धारा 307 IPC व 3/5A/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।
बरामदगी करने वाली टीम
- चौकी प्रभारी लोहरैया उ0नि0 राजेन्द्र सिंह यादव, उ0नि0 सुग्रीव राय, हे0का0 अजीत सिंह, हे0का0 योगेश मणि (पीआरवी 1090 धनघटा), का0 सिद्धार्थ चौरसिया, का0 अरूण यादव थाना धनघटा जनपद संत कबीर नगर ।