आजादी के अमृत महोत्सव आईजीएल कंपनी के प्रबंधक द्वारा श्रम योद्धाओ के साथ निकाला गया तिरंगा यात्रा

गोरखपुर – इण्डिया ग्लाइकॉल लिमिटेड के बिजनेस हेड एस एम के शुक्ल के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन हुआ और इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिला मजिस्ट्रेट सहजनवा श्री सुरेश राय व विशिष्ट अतिथि सहायक अबकारी आयुक्त श्री एस के सिंह थे,एव कार्यक्रम की अध्यक्षता प्लांट मैनेजर एपी मिश्रा ने किया। प्रबंधक प्रशासन एवं जनसम्पर्क डॉ सुनील कुमार मिश्रा एव वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आत्मा नन्द सिंह के साथ बिजनेस हेड के निर्देश पर आईजीएल के तीन सौ श्रम योद्धाओं को तिरंगा भेंट किया और आग्रह किया और कहा हर गांव हर गली हर घर मे इसे आज से सत्रह अगस्त तक फहराये।बड़े तिरंगे को लेकर जहां एसडीएम सहजनवा के साथ सहायक अबकारी आयुक्त ,यूनिट हेड के साथ प्रबंधक प्रशासन डा सुनील कुमार मिश्रा ,संजय मिश्रा, रामेश्वर सिंह , शैलेन्द्र सिह ने श्रम योद्धाओं का नेतृत्व किया। तत्पश्चात सभी को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसडीएम साहब ने पीएम व सीएम योगी के नेतृत्व को समुचे राष्ट्र के साथ जन जन मे अलख जगाने वाला व स्वतंत्रता संग्राम के शुर वीरों महान योद्धाओं के बलिदानों व सहादत के बाद् हमे प्राप्त हुआ। इसे हमे पूरे सम्मान व आदर सहित अपने अपने घरों मे फहरा कर आजादी का 76 वा अमृत महोत्सव पूर्ण उत्साह व जिम्मेदारी के साथ मानते हुए भारतीय नागरिक होने की भूमिका निभाएं। मुख्य अतिथि ने बिजनेस हेड एस के शुक्ल के इस प्रयास को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत अभिन्दनीय बताते हुए धन्यवाद दिया।विशिष्ट अतिथि सहायक आबकारी आयुक्त ने सबको राष्ट्र के प्रति नैसर्गिक दायित्व का एहसास कराते हुए इस आयोजन को उत्सव् की तरह करने के प्रयास को शानदार बताते हुए अद्भुत बताया।यूनिट हेड ने एपी मिश्रा जी ने हर घर तिरंगा अभियान को आजादी के पच्चहतरवें महोत्सव को स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बताया कि देश की आजादी में युवा रणबांकुरे द्वारा अपने प्राणों की कुर्बानी देते हुए आजादी का परचम लहराया आज पूरा देश उनके प्रति समर्पित होकर घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा का नारा देते हुए उनकी शहादत के प्रति जो कदम उठाई है वही उमराव रणबांकुरे की प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी, आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में आईजीएल कंपनी द्वारा जो कदम उठाया गया है वह काफी सराहनीय है और आने वाले लोगों को एक सच्चा मार्ग प्रशस्त करने के लिए रास्ता खोल दिया गया है,।
रिपोर्ट :- केकेमिश्रा