बाराबंकी
थाना सफदरगंज पुलिस द्वारा लगभग 30 लाख कीमती 100 ग्राम मारफीन के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/बाहन, दुर्गापूजा त्यौहार व आगामी-उपचुनाव के मद्देनजर रोकथाम अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सफदरगंज के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 01.10.2019 को समय 07.10 बजे, लालपुर की तरफ जाने वाली रोड थाना सफदरगंज से अभियुक्त रमाकान्त यादव पुत्र मूरलीधर निवासी ग्राम सिरौली गौसपुर थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से लगभग 30 लाख कीमती 100 ग्राम मारफीन बरामद की गई। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सफदरगंज पर मु0अ0सं0 414/2019 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
रमाकान्त यादव पुत्र मूरलीधर निवासी ग्राम सिरौली गौसपुर थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी।
बरामदगीः-
लगभग 30 लाख कीमती 100 ग्राम मारफीन।
गिरफ्तारी का दिनांक व समयः-
दिनांक 01.10.2019 को समय 07.10 बजे, लालपुर की तरफ जाने वाली रोड थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0 44/2000 धारा 323/324/504/506 भादवि0 थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 44ए/2000 धारा 323/504/506 भादवि0 थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 20/12 धारा 110 जी सीआरपीसी थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 40/14 धारा 3/25ए आमर्स एक्ट थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 56/2007 धारा 380/411 भादवि0 थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 187/12 धारा 110 जी सीआरपीसी थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 79/13 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 15/13 धारा 41/110 सीआरपीसी थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 40/14 धारा 3/25ए आमर्स एक्ट थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीमः-
- संदीप राय प्रभारी निरीक्षक थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
- व0उ0नि0 संतोष कुमार सिंह थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 अमरेन्द्र कुमार यादव थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 चन्द्रमोहन थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।