बाराबंकी
थाना जैदपुर पुलिस ने लगभग 30 लाख कीमती 100 ग्राम मारफीन के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा मादक पदार्थों के तस्करी करने वालों/अपराधियों के विरूद्ध चलाए गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक जैदपुर श्री अमरेश सिंह बघेल के कुशल नेतृत्व में दिनांक 30.09.2019 को थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर प्रस्तावित पेट्रोल पम्प अहमदपुर रोड थाना जैदपुर से समय 17.50 बजे 01 अभियुक्त अजीज अहमद उर्फ अजीज बाबा पुत्र मो0 यूनुस निवासी अहमदपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर कब्जे से 100 ग्राम नाजायज मारफीन (कीमत लगभग 30 लाख) बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 350/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
अजीज अहमद उर्फ अजीज बाबा पुत्र मो0 यूनुस निवासी अहमदपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय-
दिनांक 30.09.2019 को समय 17.50 बजे प्रस्तावित पेट्रोल पम्प अहमदपुर रोड थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
बरामदगी-
100 ग्राम नाजायज मारफीन (कीमत लगभग 30 लाख रुपये)
पुलिस टीम-
- प्रभारी निरीक्षक जैदपुर अमरेश सिंह बघेल जनपद बाराबंकी।
- अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक धनन्जय सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 राजेश कुमार सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 मुनीर अहमद, थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।