संत कबीर नगर 12 जुलाई 2022 उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा ने बताया है कि वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक, पूर्वत्तर रेलवे लखनऊ द्वारा मण्डल के 88 स्टेशनों पर (One Station One Product)‘‘एक स्टेशन एक उत्पाद योजना‘‘ के अन्तर्गत स्थानीय उत्पादों (हस्तशिल्प/कलाकृतियॉ, वस्त्र और हथकरघा, पारम्परिक वस्त्र, स्थानीय कृषि उत्पाद/प्रसंस्कृत/अर्ध प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ) की विक्री हेतु 15-15 दिनों के लिए स्टाल/ट्राली लगाने हेतु निम्न वर्ग के अन्तर्गत आने वाले व्यक्तियों से आवेदन मॉगा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि विकास आयुक्त हस्तशिल्प, विकास आयुक्त हथकरघा या अपेक्षितराज्य/केन्द्र सरकार अथारीटी द्वारा जारी कारीगर/बुनकर आईडी कार्ड धारक। आदिवासी सहकारी विपणन विकास संघ लि0 (ज्त्प्थ्म्क्ध्राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम (छभ्क्ब्)/खादी और ग्रामोद्योग आयोग (ज्ञटप्ब्) आदि में नामांकित/पंजीकृत कारीगर, बुनकर या शिल्पकार। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (च्डम्ळच्) के अन्तर्गत पंजीकृत स्वयं सहायता समूह क समाज के हाशिए पर जीवन व्यतीत करने वाले अर्थिक रूप से कमजोर वर्ग। जिसके क्रम में जनपद के रेलवे स्टेशन को भी सम्मिलित किया गया है।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त कार्य करने हेतु इच्छुक व्यक्तियों/स्वयं सहायता समूह/कमजोर वर्ग को रेलवे स्टेशन परस्टाल/ट्राली रेलवे द्वारा जारी नियमों एवं शर्ताे के अनुसार निर्धारित समय के लिए आवंटित किया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन पत्र उपलब्ध पात्रता प्रमाण पत्रों की फोटो प्रति एवं कान्टैक्ट नम्बर के साथ खलीलाबाद जिला संत कबीर नगर स्टेशन के स्टेशन मास्टर/स्टेशन अधीक्षक के पास जमाकर सकते है। एक आवेदक को एक बार में 15 दिनों हेतु आवंटन किया जाएगा एवं 15 दिनों हेतु अवधि के लिए मात्र रू0 1000/-रजिस्टेªशन शुल्क लिया जायेगा। आवेदको की संख्या एक से अधिक होने की स्थिति में वरीयता के अनुसार 15 दिनों के अन्तराल पर क्रमवार सभी आवेदकों को अवसर प्रदान किया जाएगा। यह सूचना रेलवे की वेबसाइट www.ner.indianrailways.gov.in पर भी उपलब्ध है।
रिपोर्ट :- के के मिश्रा