
सहारनपुर
थाना फतेहपुर व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा जंगल ग्राम दतौली मुगल में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये 05 शातिर तार चोरो को बाद पुलिस मुठभेड़ किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 01 लाख 80 हजार/रुपये नगद, 300 मीटर तार, कटर तार, प्लास, हथौडा, पाना, इन्सुलेटर, मैक्स पिकअप गाड़ी व अवैध असलहा/कारतूस बरामद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा जनपद में अपराधियो के विरुद्व चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर, सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 15-05-2022 को थाना फतेहपुर एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा बुड्ढाखेड़ा पुन्डिर हिन्डन नदी पुल के पास से 05 शातिर तार चोर क्रमशः 1-राशिद पुत्र महबूब निवासी ग्राम पीकी थाना को0देहात, सहारनपुर 2-रोहित उर्फ रकी पुत्र सीताराम निवासी ग्राम पीकी थाना को0देहात, सहारनपुर 3-मो0 शाबाज उर्फ चांद पुत्र यासीन निवासी ग्राम पीकी थाना को0देहात, सहारनपुर 4-गुलशेर पुत्र रिजवान निवासी मौ0 बाजदारान थाना कु0शेर, सहारनपुर 5-दिलशाद पुत्र गफूर निवासी ग्राम पानसर थाना बेहट, सहारनपुर को बाद पुलिस मुठभेड़ चोरी का 300 मीटर तार, 02 तार कटर, 01 प्लास, 01 हथौडा, 01 पाना, 18 इन्सुलेटर, 01 लाख 80 हजार रुपये नगद, 01 मैक्स पिकअप गाड़ी नं0 यूपी एटी-0123, 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस, 01 अवैध तमंचा 12 बोर, 02 जिन्दा कारतूस व 01 नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 127/22 धारा 307 भादवि, मु0अ0सं0 128/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, मु0अ0सं0 129/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 130/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-
1-राशिद पुत्र महबूब निवासी ग्राम पीकी थाना को0देहात, सहारनपुर।
2-रोहित उर्फ रकी पुत्र सीताराम निवासी ग्राम पीकी थाना को0देहात, सहारनपुर।
3-मो0 शाबाज उर्फ चांद पुत्र यासीन निवासी ग्राम पीकी थाना को0देहात, सहारनपुर।
4-गुलशेर पुत्र रिजवान निवासी मौ0 बाजदारान थाना कु0शेर, सहारनपुर।
5-दिलशाद पुत्र गफूर निवासी ग्राम पानसर थाना बेहट, सहारनपुर।
बरामदगी का विवरणः-
1-01 लाख 80 हजार रुपये नगद।
2-300 मीटर तार, 02 तार कटर।
3-01 प्लास, 01 हथौडा, 01 पाना, 18 इन्सुलेटर।
4-01 मैक्स पिकअप गाड़ी नं0 यूपी एटी-0123।
5-01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस।
6-01 अवैध तमंचा 12 बोर, 02 जिन्दा कारतूस।
7-01 नाजायज चाकू।
पूछताछ का विवरणः-
पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि बरामदा तार दिनांक 08/09-05-2022 की रात्रि में ग्राम दतौली मुगल के जंगल से चोरी किया था। इसमें कुछ तार हमने पहले बेंच दिया था तथा आज बचे हुये तार को कबाड़ियों को बेचने के लिये छुटमलपुर हाईवे कट के पास बाग में ट्यूबवेल पर कबाड़ियों को बेचने के लिये जा रहे थे तथा पहले भी हमने थाना कुतुबशेर क्षेत्र में वर्ष-2021 में सबदलपुर से कुम्हारहेड़ा मार्ग व जंगल ग्राम सबदलपुर से माह दिसम्बर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके अतिरिक्त भी हमले अन्य थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया हैं। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के चोर हैं। जिनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही हैं। अभियुक्तों से विस्तृत पूछताछ जारी हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी का नामः-
1-श्री सतेन्द्र नागर, थानाध्यक्ष फतेहपुर, सहारनपुर।
2-उ0नि0 श्री जयबीर सिंह प्रभारी स्वाट टीम, सहारनपुर।
3-उ0नि0 श्री अजब सिंह, प्रभारी सर्विलान्स सेल, सहारनपुर।
4-उ0नि0 श्री आरिफ अली, थाना फतेहपुर, सहारनपुर।
5-उ0नि0 श्री अमित नागर, थाना फतेहपुर, सहारनपुर।
6-उ0नि0 श्री करन नागर, थाना फतेहपुर, सहारनपुर।
7-है0का0 82 संजीव कुमार, स्वाट टीम, सहारनपुर।
8-है0का0 अंकुर, स्वाट टीम, सहारनपुर।
9-है0का0 610 विपिन राणा, थाना फतेहपुर, सहारनपुर।
10-का0 866 मोहित कुमार, सर्विलान्स सेल, सहारनपुर।
11-का0 1255 विनित हुड्डा, सर्विलान्स सेल, सहारनपुर।
12-का0 405 गौरव राठी, स्वाट टीम, सहारनपुर।
13-का0 विनित पंवार, स्वाट टीम, सहारनपुर।
14-का0 1345 सुशान्त कपिल, थाना फतेहपुर, सहारनपुर।
15-का0 1635 अनुज कुमार, थाना फतेहपुर, सहारनपुर।
16-का0 1144 शान मोहम्मद, थाना फतेहपुर, सहारनपुर।
17-का0 1557 गौरव कुमार, थाना फतेहपुर, सहारनपुर।