
सहारनपुर
थाना फतेहपुर, सहारनपुर पुलिस द्वारा 02 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 07 मोटर साईकिल,01 तमंचा व 01 नजायाज छुरी बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद सहारनपुर व क्षेत्राधिकारी सदर जनपद सहारनपुर के निर्देशन मे एवं थानाध्यक्ष थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर के नेतृत्व मे दिनांक 08.05.2022 को थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त 1. शंकर पुत्र मुन्ना ग्राम इब्राहिमपुर थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर 2. अनुज पुत्र दीनदयाल निवासी ग्राम मछरी थाना दौराला जनपद मेरठ को बिजलीघर के पास कमालपुर रोड से समय 16.00 बजे चोरी की 07 मोटर साईकिल, 01 तमंचा 315 बोर व 01 नजायाज छुरी के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किये गये एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-
1-शंकर पुत्र मुन्ना ग्राम इब्राहिमपुर थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर।
2-अनुज पुत्र दीनदयाल निवासी ग्राम मछरी थाना दौराला जनपद मेरठ।
पंजीकृत अभियोगो का विवरणः-
1-मु0अ0स0 115/22 धारा 411/413/414/420/465 भादवि बनाम शंकर व अनुज उपरोक्त
2-मु0अ0स0 116/22 धारा 3/25 आर्म्स अधि0 बनाम शंकर उपरोक्त
3-मु0अ0स0 117/22 धारा 4/25 आर्म्स अधि0 अनुज उपरोक्त
बरामदगी का विवरणः-
1- 07 अदद चोरी की मोटर साईकिल
2-01 तंमचा 315 बोर नाजायज
3-01 छुरी नाजायज
अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहासः-
1-मु0अ0सं0 112/2018 धारा 414, 420, 467, 468, 471 भा0द0वि0 बनाम शंकर उपरोक्त थाना फतेहपुर।
2-मु0अ0सं0 113/2018 धारा 25 आयुध अधि0 बनाम शंकर उपरोक्त थाना फतेहपुर।
3-मु0अ0सं0 53/2022 धारा 380/411 भादवि बनाम अनुज उपरोक्त थाना दौराला जनपद मेरठ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1- सतेन्द्र नागर, थानाध्यक्ष थाना फतेहपुर, सहारनपुर।
2-उ0नि0 रामवीर कुमार शर्मा थाना फतेहपुर, सहारनपुर।
3-है0का0 653आदेश थाना फतेहपुर, सहारनपुर ।
4-का0 1619 विक्रान्त थाना फतेहपुर, सहारनपुर।
5-का0 1557 गौरव थाना फतेहपुर, सहारनपुर।