सहारनपुर
थाना बेहट, सहारनपुर पुलिस द्वारा 03 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 900 प्रतिबन्धित नशीली गोलिया बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा अपराधो की रोकथाम व वाँछित/वारण्टी / मादक पदार्थो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बेहट के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय थाना बेहट के कुशल नेतृत्व मे थाना बेहट पुलिस द्वारा दिनाँक 29.04.2022 को मुखबिर की सूचना पर सीएचसी नहर पुल नहर के पास से अभियुक्तगण 1.गय्यूर पुत्र फुरकान निवासी फूल कालौनी कस्बा व थाना बेहट जिला सहारनपुर 2.आबाद पुत्र शमशाद निवासी संसारपुर थाना बेहट जिला सहारनपुर 3.वसीम पुत्र नसीम निवासी मौ0 कस्सावान कस्बा व थाना बेहट जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। जामा तलाशी से अभियुक्तगणो के कब्जे से प्रत्येक अभियुक्तगण के कब्जे से 300-300 नशीली गोली बरामद हुयी। बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 185/22 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट बनाम गय्यूर, मु0अ0सं0 186/22 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट बनाम आबाद , मु0अ0सं0 187/22 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट बनाम वसीम पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगणो को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः–
- गय्यूर पुत्र फुरकान निवासी फूल कालौनी कस्बा व थाना बेहट जिला सहारनपुर।
2.आबाद पुत्र शमशाद निवासी संसारपुर थाना बेहट जिला सहारनपुर। - वसीम पुत्र नसीम नि0 मौ0 कस्सावान कस्बा व थाना बेहट जिला सहारनपुर।
बरामदगी का विवरणः-
900 नशीली गोली बरामद
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1-प्रभारी निरीक्षक श्री बृजेश कुमार पाण्डेय थाना बेहट, सहारनपुर।
2-उ0नि0 श्री सतीश कुमार थाना बेहट, सहारनपुर।
3-का0 1342 कपिल राठी थाना बेहट, सहारनपुर।
4-का0 144 अंकित तोमर थाना बेहट, सहारनपुर।
5-का0 2011 अजय तोमर थाना बेहट, सहारनपुर।
6-का0 1300 प्रमोद कुमार थाना बेहट, सहारनपुर।